फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxing Federation of India president Ajay Singh hopeful of Commonwealth Games similar show at Asian Games

CWG 2026: बीएफआई को एशियाड में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, कॉमनवेल्थ गेम्स के नतीजे को बताया ऐतिहासिक

Sun, 02 Aug 2026 06:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Aug 2026 06:34 PM IST
सार

भारतीय मुक्केबाजों का ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने इस स्पर्धा में सात स्वर्ण और तीन रजत के साथ कुल 10 पदक अपने नाम किए। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद एशियाई खेलों में भी है।

विज्ञापन
Boxing Federation of India president Ajay Singh hopeful of Commonwealth Games similar show at Asian Games
भारतीय मुक्केबाज - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों के रिकॉर्ड 10 पदकों के प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि एशियाई खेलों में इस उपलब्धि को दोहराना आसान नहीं होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय मुक्केबाज वहां भी देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान में होगा।
विज्ञापन

भारत ने मुक्केबाजी में किया रिकॉर्ड प्रदर्शन
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रिकॉर्ड सात स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल 10 पदक जीतकर इतिहास रचा। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में मुक्केबाजी में यह किसी भी देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अजय सिंह ने कहा, पिछले दो दिन हमारे लिए असाधारण और ऐतिहासिक रहे। मुक्केबाजी में सात स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतना राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में किसी भी देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पांच महिला मुक्केबाजों का स्वर्ण पदक जीतना इस सफलता को और भी खास बनाता है। हमें इस बात पर भी गर्व है कि भारत के कुल 13 स्वर्ण पदकों में से सात मुक्केबाजी से आए हैं।

बीएफआई अध्यक्ष ने कहा कि यह सफलता भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी का भी हिस्सा है। उन्होंने कहा, यह प्रदर्शन एशियाई खेलों और 2028 ओलंपिक की हमारी तैयारियों का भी संकेत है। आप जानते हैं कि विश्व मुक्केबाजी में भारत की रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। भारत अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि 2016 में हम शीर्ष 40 में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय सिंह बोले- एशियाड में चुनौती अधिक कठिन होगी
अजय सिंह ने स्वीकार किया कि एशियाई खेलों की चुनौती कहीं अधिक कठिन होगी। उन्होंने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों जैसी सफलता को एशियाई खेलों में दोहराना काफी मुश्किल होगा। एशियाई खेल हमारे लिए लगभग ओलंपिक जैसी चुनौती हैं। दुनिया के शीर्ष मुक्केबाजी देशों में कजाखस्तान, उजबेकिस्तान और भारत शामिल हैं। इसके अलावा चीन के मुक्केबाज भी बेहद मजबूत हैं। ऐसा प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं होगा, लेकिन हमें भरोसा है कि हमारी टीम अच्छा करेगी। एशियाई खेलों में यदि आप बड़ी संख्या में पदक जीतते हैं, तो ओलंपिक में भी पदक जीतने की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed