{"_id":"6a5fa963f08ea55d7f050b78","slug":"cwg-2026-shankar-mahadevan-rashmika-mandanna-to-headline-india-s-cwg-closing-ceremony-segment-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026: राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में प्रस्तुति देंगे शंकर महादेवन, रश्मिका मंदाना भी करेंगी शिरकत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026: राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में प्रस्तुति देंगे शंकर महादेवन, रश्मिका मंदाना भी करेंगी शिरकत
Tue, 21 Jul 2026 10:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:47 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेल 2026 की अगले कुछ दिनों में शुरुआत होने जा रही है। दो अगस्त तक राष्ट्रमंडल खेल ग्लास्गो में होंगे। इसके समापन समारोह में बॉलीवुड के मशहूर गायक शंकर महादेवन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
शंकर महादेवन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायक-संगीतकार शंकर महादेवन और बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना दो अगस्त को राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत की सांस्कृतिक प्रस्तुति में आकर्षण का केंद्र होंगे। इसी दिन देश आधिकारिक तौर पर अहमदाबाद में होने वाले 2030 के शताब्दी संस्करण के मेजबान के रूप में ध्वज प्राप्त करेगा। समापन समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज औपचारिक रूप से भारत को सौंपा जाएगा जो अगले मेजबान को जिम्मेदारी सौंपने का प्रतीक होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
भारत की प्रस्तुति लगभग 20 मिनट तक चलेगी और इसमें संगीत, नृत्य और पारंपरिक प्रदर्शनों के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा जो 2030 के खेलों की एक झलक पेश करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है जहां भारत खेलों के अगले सत्र की मेजबानी की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से स्वीकार करेगा।
राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे जिससे यह 2010 में नई दिल्ली के बाद दूसरी बार होगा जब भारत इस बहु खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। समापन समारोह में ग्लास्गो के रॉक बैंड सिंपल माइंड्स का प्रदर्शन भी होगा।

23 जुलाई से होगा आयोजन
राष्ट्रमंडल खेल 2026 बेहद करीब हैं और इस बार ग्लासगो में भारत का प्रतिनिधित्व 125 एथलीट करेंगे। 23 जुलाई से शुरू हो रही इस बहु-खेल प्रतियोगिता में 77 पुरुष और 48 महिला एथलीट पैरा-स्पोर्ट्स सहित कुल 13 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा 32 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके बाद मुक्केबाजी (14), जूडो (14) और भारोत्तोलन (12) का नंबर आता है। मालूम हो कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 210 एथलीट भेजे थे और कुल 61 पदक अपने नाम किए थे।

भारत की ध्वजवाहक कौन होंगी?
भारतीय ओलंपिक संघ ने मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को संयुक्त रूप से भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया है। दो महिला खिलाड़ियों को यह जिम्मेदारी मिलना भारतीय खेलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक माना जा रहा है।