सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football: Bangladesh Poses a Tough Challenge to India in the SAFF U20 Championship

SAFF Under-20 Championship: ग्रुप में नंबर-1 बनने की जंग, भारत का बांग्लादेश से होगा सामना

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
सार

सैफ अंडर 20 चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी, जहां शीर्ष स्थान के लिए मुकाबला होगा। भारत को टॉप पर रहने के लिए ड्रॉ काफी है, जबकि बांग्लादेश को जीत जरूरी है, जिससे मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

Football: Bangladesh Poses a Tough Challenge to India in the SAFF U20 Championship
फुटबॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय अंडर-20 टीम शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप बी मुकाबले में बांग्लादेश का सामना करेगी। यह मैच मालदीव के माले स्थित नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन यह मुकाबला ग्रुप में शीर्ष स्थान तय करने के लिए बेहद अहम है। भारत को टॉप पर रहने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है, जबकि बांग्लादेश को शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए जीत दर्ज करनी होगी।

Trending Videos

कोच ने की टीम की तारीफ
भारत के मुख्य कोच महेश गवली ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि दूसरे हाफ में टीम का खेल ज्यादा बेहतर रहा और रक्षात्मक संगठन मजबूत दिखा। उन्होंने गोलकीपर सूरज सिंह अहीबम की भी तारीफ की, जिन्होंने महत्वपूर्ण बचाव कर टीम को बढ़त बनाए रखने में मदद की। गवाली ने यह भी कहा कि टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं ले रही है और हर मैच को गंभीरता से खेल रही है। हालांकि भारत ने पिछला मैच बड़े अंतर से जीता, लेकिन पहले हाफ में रक्षा पंक्ति को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम इस मुकाबले को नॉकआउट चरण से पहले अपनी कमजोरियों को सुधारने के अवसर के रूप में देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश लेना चाहेगी बदला
बांग्लादेश की टीम सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भारत से मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी। बांग्लादेश के कोच मार्क कॉक्स ने कहा कि उनकी टीम पिछले दो हफ्तों से लगातार अभ्यास कर रही है और खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल बना है। उन्होंने भारत को मजबूत प्रतिद्वंद्वी बताते हुए कहा कि उनकी टीम हर चुनौती के लिए तैयार है।

इस मुकाबले का एक दिलचस्प पहलू भारत के फॉरवर्ड ओमांग डोडुम और बांग्लादेश के स्ट्राइकर रोनन सुलिवन के बीच की टक्कर भी होगी। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक दो-दो गोल किए हैं और इस मैच में अपनी गोल संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगे। डोडुम ने अपने प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि वह बांग्लादेश के खिलाफ भी इसी लय को बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने टीम का लक्ष्य तीन अंक हासिल कर ग्रुप में शीर्ष स्थान सुनिश्चित करना बताया। दोनों टीमें ग्रुप बी में शीर्ष स्थान के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी, जिससे शनिवार का मुकाबला रोमांचक और कड़ा होने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed