सब्सक्राइब करें

Tiger Woods: वुड्स की गर्लफ्रेंड हैं डोनाल्ड ट्रंप की एक्स-बहू वेनेसा! कैसे पड़े प्यार में और क्यों चर्चा में?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 30 Mar 2026 04:52 PM IST
सार

टाइगर वुड्स और वेनेसा ट्रंप का रिश्ता इस समय संकट में है। कार क्रैश और डीयूआई मामले के बाद वेनेसा ने टाइगर को अंतिम चेतावनी दी है। दोनों की लव स्टोरी गोल्फ के जरिए शुरू हुई थी, लेकिन अब यह रिश्ता टाइगर की लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
Tiger Woods Faces Relationship Crisis As Vanessa Trump Issues Ultimatum After DUI Incident
टाइगर वुड्स और वेनेसा ट्रंप - फोटो : Instagram/Twitter
दुनिया के दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हार ही में फ्लोरिडा में कार हादसे के बाद पुलिस ने उन्हें नशे में ड्राइविंग (डीयूआई) के शक में गिरफ्तार किया था। हालांकि, आठ घंटे बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन एक बार फिर से वह विवाद में घिरे दिखे। अब खबर यह आ रही है कि उनकी गर्लफ्रेंड या यूं कहें पार्टनर वेनेसा ट्रंप ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है। वेनेसा ने कहा है कि अगर वुड्स ने अपनी लाइफस्टाइल नहीं सुधारी, तो वह रिश्ता खत्म कर सकती हैं। कार क्रैश और डीयूआई मामले के बाद यह विवाद और गहरा गया है। अब सवाल उठता है कि आखिर वुड्स और वेनेसा की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई इस हाई-प्रोफाइल कपल का रिश्ता अब क्यों संकट में है?
Trending Videos
Tiger Woods Faces Relationship Crisis As Vanessa Trump Issues Ultimatum After DUI Incident
कार क्रैश होने के बाद टाइगर वुड्स नीली टीशर्ट में - फोटो : ANI
कार क्रैश के बाद रिश्ते में भूचाल
हाल ही में टाइगर वुड्स को डीयूआई (नशे में गाड़ी चलाने) के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। इस घटना ने उनकी पर्सनल लाइफ में भी तूफान ला दिया। वेनेसा इस घटना से बेहद नाराज बताई जा रही हैं। एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 'यह एक बड़ा रेड फ्लैग है। उन्होंने साफ कह दिया है कि टाइगर को अपनी जिंदगी संभालनी होगी, नहीं तो वह साथ नहीं रहेंगी।' सूत्र ने कहा, 'अगर ऐसी गलती दोबारा हुई, तो रिश्ता खत्म हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Woods Faces Relationship Crisis As Vanessa Trump Issues Ultimatum After DUI Incident
टाइगर वुड्स और वेनेसा ट्रंप - फोटो : Instagram/Twitter
वेनेसा की आखिरी चेतावनी
वेनेसा ने टाइगर को एक तरह का अल्टीमेटम दे दिया है। उनका साफ संदेश है कि अब उन्हें अपनी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। सूत्रों के मुताबिक, 'वे दोनों साथ में अच्छे लगते हैं, लेकिन यह रिश्ता आसान नहीं है। टाइगर को अब खुद को बदलने की जरूरत है।' यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि रिश्ता भले मजबूत हो, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं हैं। इस पूरे मामले पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लग रहा है। वह मेरे करीबी दोस्त हैं, शानदार इंसान हैं, लेकिन कुछ मुश्किलों से गुजर रहे हैं।'
Tiger Woods Faces Relationship Crisis As Vanessa Trump Issues Ultimatum After DUI Incident
टाइगर वुड्स, डोनाल्ड ट्रंप और वेनेसा ट्रंप - फोटो : Instagram/Twitter
कौन हैं वेनेसा ट्रंप?
वेनेसा ट्रंप एक पूर्व मॉडल और सोशलाइट हैं। उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क में हुआ और उन्होंने ड्वाइट स्कूल में पढ़ाई की। उनके पिता चार्ल्स हेडन एक नामी वकील थे, जबकि उनकी मां बोनी हेडन मॉडलिंग एजेंसी चलाती थीं। वेनेसा ने 1990 के दशक में मॉडलिंग करियर शुरू किया और विलहेल्मिया एजेंसी से जुड़ीं। वेनेसा को अपने पिता के निवेश से करोड़ों की संपत्ति विरासत में मिली। उनके पिता चार्ल्स हेडन, मशहूर ब्रांड राओ से जुड़े लोगों, फ्रैंक पेलेग्रिनो सीनियर और वकील रॉन स्ट्राची के करीबी दोस्त थे, जिन्होंने मिलकर राओ स्पेशियलिटी फूड्स की स्थापना की थी।

यह कंपनी अपने मशहूर मरीनारा सॉस और एक्सक्लूसिव रेस्टोरेंट के लिए जानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्ल्स ने अपनी मौत से पहले इस कंपनी में 10 लाख डॉलर से ज्यादा का निवेश किया था और ब्रांड में करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी भी रखते थे। बाद में राओ करीब 415 मिलियन डॉलर में बिक गई, जिसके चलते चार्ल्स के निधन के बाद वेनेसा को करोड़ों की संपत्ति विरासत में मिली।
विज्ञापन
Tiger Woods Faces Relationship Crisis As Vanessa Trump Issues Ultimatum After DUI Incident
ट्रंप जूनियर और वेनेसा - फोटो : Twitter
ट्रंप परिवार से रिश्ता और तलाक
वेनेसा और उनके पूर्व पति डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पहली मुलाकात साल 2003 में हुई थी, जब उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप ने एक फैशन शो के दौरान दोनों को मिलवाया। दो साल बाद, 12 नवंबर 2005 को दोनों ने फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित अपने पारिवारिक एस्टेट मार-ए-लागो में शादी कर ली। यह वही जगह है, जहां डोनाल्ड ट्रंप ने मेलानिया ट्रंप से शादी की थी।

करीब 12 साल साथ रहने के बाद, मार्च 2018 में वेनेसा ने तलाक के लिए अर्जी दी। उस समय दोनों ने एक संयुक्त बयान में कहा, 'हम एक-दूसरे और अपने परिवारों के लिए हमेशा सम्मान बनाए रखेंगे। हमारे पांच खूबसूरत बच्चे हैं और वही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। इस समय हम अपनी निजता बनाए रखने की अपील करते हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed