{"_id":"69c8c038fdcd8f972d0e309f","slug":"mann-ki-baat-pm-narendra-modi-hails-t20-world-cup-champion-indian-team-and-ranji-trophy-winner-j-k-team-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: PM मोदी ने रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को सराहा, विश्वकप विजेता भारतीय टीम की सफलता पर गर्व जताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mann Ki Baat: PM मोदी ने रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को सराहा, विश्वकप विजेता भारतीय टीम की सफलता पर गर्व जताया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में खेलों में मिली सफलता का जिक्र किया। उन्होंने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय टीम और रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम के बारे में बात की।
मन की बात कार्यक्रम
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 132वें एपिसोड में टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम की सफलता पर गर्व जताया। वहीं, पहला रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम को भी सराहा। भारत ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
Trending Videos
पीएम बोले- टीम की सफलता से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ी
पीएम मोदी ने भारतीय टीम को मिली इस जीत पर 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, मेरे प्यारे देशवासियों देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है। जब भारत ने टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो देश में हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। अपनी टीम की इस शानदार सफलता पर हम सभी को बहुत गर्व है।

जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर की ऐतिसाहिक जीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले को जीतकर जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। सबसे खुशी की बात है कि करीब सात दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया। यह अभूतपूर्व सफलता खिलाड़ियों के कई बरसों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। टीम के कप्तान पारस डोगरा ने अद्भुत कौशल दिखाया। अपने नेतृत्व से इस जीत में उन्होंने अहम योगदान दिया।

आकिब नबी के प्रदर्शन को सराहा
पीएम मोदी ने कहा, आज देश में कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने रणजी सीजन में 60 विकेट लिए हैं। इस जीत से टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के लोग बहुत रोमांचित हैं। क्रिकेट के मैदान में इस शानदार प्रदर्शन के बाद वहां के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ गया है। आने वाले समय में यह कई युवाओं को खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने आगे कहा, जम्मू-कश्मीर के लोगों में खेलों को लेकर गजब का जज्बा रहा है। मुझे खुशी है कि अब यह बड़े खेल आयोजनों का हब भी बनता जा रहा है। खेल इंडिया शीतकालीन खेल के लिए गुलमर्ग तो पहले ही अपनी पहचान बना चुका है। फुटबॉल जैसे खेल भी यहां के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। मुझे आशा है कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों की जीत का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

स्क्वाश और एथलेटिक्स को लेकर क्या बोले पीएम?
पीएम मोदी ने कहा, स्क्वाश खिलाड़ी बेटी अनाहत सिंह ने स्क्वाश ऑन फायर का बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने ये सफलता हासिल की इसके साथ ही वे पीएसए विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में जगह बनाने वाली सबसे कम उम्र की एशियाई महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली एथलीट गुलवीर सिंह ने कुछ ही हफ्ते पहले न्यूयॉर्क सिटी हॉफ मैराथन में तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच डाला। वे एक घंटे से कम समय में हॉफ मैराथन को पूरा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।
प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे अस्मिता एथलेटिक्स लीग की जानकारी भी मिली है। इसमें आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर कई खेल इवेंट्स का शानदार आयोजन किया गया। लीग में करीब दो लाख बेटियों ने भागीदारी की। ये देखकर अच्छा लगता है कि भारत की नारीशक्ति देश में हो रहे इस स्पोर्टिंग परिवर्तन में अहम भूमिका निभा रही है।