सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Germany vs Ivory Coast Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

Germany vs Ivory Coast: डेनिज उन्दाव के डबल से जर्मनी जीता, आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया; नॉकआउट का टिकट पक्का

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 21 Jun 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
सार

FIFA World Cup 2026 Germany vs Ivory Coast Football Match Highlights Updates: जर्मनी ने डेनिज उन्दाव के दो गोल की बदौलत आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ जर्मन टीम ने ग्रुप-ई से नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया।

FIFA World Cup 2026 Germany vs Ivory Coast Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को हराया - फोटो : Fifa.com
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए आइवरी कोस्ट को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक समय जर्मन टीम पिछड़ रही थी, लेकिन डेनिज उन्दाव के दो गोलों की बदौलत उसने जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ जर्मनी ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

पहले हाफ में फ्रेंक कैसी ने दिलाई बढ़त
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। जर्मनी ने गेंद पर अधिक नियंत्रण रखा और लगातार मौके बनाने की कोशिश की, लेकिन आइवरी कोस्ट की रक्षापंक्ति मजबूती से डटी रही। मैच का पहला गोल 30वें मिनट में आया। यान डियोमांडे की शानदार रन के बाद बने मौके का फायदा उठाते हुए फ्रेंक कैसी ने बेहतरीन फिनिश किया और आइवरी कोस्ट को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद जर्मनी ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन हाफ-टाइम तक स्कोर 1-0 ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हाफ में जर्मनी ने की जोरदार वापसी
ब्रेक के बाद जर्मनी ने खेल की रफ्तार बढ़ा दी और लगातार आइवरी कोस्ट के गोल पर दबाव बनाया। इसका फायदा 68वें मिनट में मिला, जब सब्स्टीट्यूट डेनिज उन्दाव ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी। इस गोल के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया। दोनों टीमें जीत के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन जर्मनी के हमले लगातार ज्यादा खतरनाक नजर आए।
विज्ञापन

इंजरी टाइम में उन्दाव बने जीत के हीरो
जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी इंजरी टाइम में जर्मनी को निर्णायक बढ़त मिल गई। 90+4वें मिनट में फेलिक्स एनमेचा के पास पर डेनिज उन्दाव ने शानदार टर्न लेते हुए सटीक शॉट लगाया और गेंद को गोल में पहुंचा दिया।उन्दाव का यह दूसरा गोल जर्मनी के लिए मैच विनिंग गोल साबित हुआ। इसके बाद आइवरी कोस्ट वापसी नहीं कर सकी और जर्मनी ने बढ़त बरकरार रखी।

जर्मनी ने नॉकआउट चरण में बनाई जगह
आठ मिनट के इंजरी टाइम के बाद रेफरी ने अंतिम सीटी बजाई और जर्मनी ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फ्रेंक कैसी के गोल से पिछड़ने के बावजूद जर्मन टीम ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। डेनिज उन्दाव के डबल की बदौलत जर्मनी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और छह अंकों के साथ ग्रुप-ई में शीर्ष स्थान पर रहते हुए नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं, आइवरी कोस्ट को टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed