सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Spain vs Saudi Arabia Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

Spain vs Saudi Arabia: युवा स्टार लैमिन यमल ने खोला खाता, ओयार्जबल ने जड़ा डबल; स्पेन ने सऊदी अरब को धोया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 22 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सार

FIFA World Cup 2026 Spain vs Saudi Arabia Football Match Highlights Updates: फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लैमिन यमल ने एक और माइकल ओयार्जबल ने दो गोल किए, जबकि चौथा गोल सऊदी अरब के हसन अल्तामबक्ती के आत्मघाती गोल से आया।

FIFA World Cup 2026 Spain vs Saudi Arabia Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
स्पेन ने सऊदी अरब को हराया - फोटो : Fifa.com
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के 38वें मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्पेन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में ही मुकाबले को लगभग अपने नाम कर लिया। युवा स्टार लैमिन यमल और अनुभवी फॉरवर्ड माइकल ओयार्जबल ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यमल ने दिलाई शुरुआती बढ़त
स्पेन ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। 10वें मिनट में लैमिन यमल ने माइकल ओयार्जबल के शानदार पास पर गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह यमल का विश्व कप में पहला गोल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओयार्जबल का दोहरा प्रहार
शुरुआती बढ़त के बाद स्पेन ने दबाव बनाए रखा। 21वें मिनट में ओयार्जबल ने कॉर्नर से बने मौके का फायदा उठाते हुए करीबी दूरी से गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके महज तीन मिनट बाद 24वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल दागा। दानी ओल्मो के हेडर को ओयार्जबल ने वॉली के जरिए गोल में बदलकर स्पेन को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

आत्मघाती गोल से बढ़ी सऊदी अरब की मुश्किल
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही सऊदी अरब की मुश्किलें और बढ़ गईं। 49वें मिनट में हसन अल्तामबक्ती ने आत्मघाती गोल कर दिया। मार्क कुकुरेला के शॉट को गोलकीपर ने तो रोक लिया, लेकिन गेंद अल्तामबक्ती से टकराकर अपने ही गोल में चली गई। इस गोल के साथ स्पेन ने 4-0 की बढ़त बना ली।

स्पेन का दबदबा, सऊदी अरब बेअसर
पूरे मैच में स्पेन का नियंत्रण साफ नजर आया। मिडफील्ड और आक्रमण दोनों विभागों में स्पेनिश खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाया, जबकि सऊदी अरब की टीम कोई बड़ा मौका बनाने में सफल नहीं हो सकी। अंततः स्पेन ने 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed