{"_id":"6a217c3d5f444e2f310978ae","slug":"former-west-bengal-sports-minister-aroop-biswas-skips-police-summons-in-messi-event-chaos-case-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Messi event chaos: समन के बावजूद पुलिस की पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए अरुप विश्वास, मांगा दो सप्ताह का समय","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Messi event chaos: समन के बावजूद पुलिस की पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए अरुप विश्वास, मांगा दो सप्ताह का समय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार
श्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरुप विश्वास लियोनेल मेसी के भारत दौरे के दौरान हुए कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था और टिकटों की कालाबाजारी के आरोपों के संबंध में पुलिस पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से दो सप्ताह की मोहलत मांगी है।
लियोनेल मेसी के साथ अरुप विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरुप विश्वास ने लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था से संबंधित मामले में पुलिस की पूछताछ के लिए पेश होने के बजाय दो सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए यह मोहलत मांगी है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
पूर्व मंत्री को पांच जून तक पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। यह समन कार्यक्रम के आयोजक शत्रुघ्न दत्ता द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद जारी किया गया था। दत्ता ने पूर्व मंत्री पर पिछले साल के इस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल कार्यक्रम के संबंध में टिकटों की कालाबाजारी, जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
तृणमूल कांग्रेस नेता ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि वे वर्तमान में समन का जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, हमें उनसे (अरुप विश्वास) चिकित्सा आधार पर अतिरिक्त समय मांगने का आवेदन प्राप्त हुआ है। कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार अनुरोध की जांच की जा रही है। जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आयोजक की तीखी प्रतिक्रिया
इस घटनाक्रम पर आयोजक शत्रुघ्न दत्ता ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री जांच में देरी करने की कोशिश कर रहे हैं। दत्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, समन मिलने के बाद अचानक बीमारी? मेडिकल सर्टिफिकेट शायद समय खरीद सकता है, लेकिन यह किसी को न्याय से बचने में मदद नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीमारी का समय संयोग नहीं माना जा सकता।

अरुप के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर
शत्रुघ्न दत्ता, जो मेसी के भारत दौरे के मुख्य आयोजक थे उन्होंने 17 मई को बिधाननगर दक्षिण पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पूर्व खेल मंत्री पर भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों, जिनमें धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली शामिल हैं, के तहत अपराध करने का आरोप लगाया है। दत्ता का आरोप है कि मेसी कार्यक्रम के करीब 22,000 टिकटों की कालाबाजारी हुई थी और उनका दावा है कि विश्वास ने कार्यक्रम के दौरान अनुचित प्रभाव डालने के लिए अपने खेल मंत्री के पद का दुरुपयोग किया।

कार्यक्रम में अव्यवस्था से उग्र हो गए थे फैंस
13 दिसंबर 2025 को साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित यह कार्यक्रम तब अव्यवस्था में तब्दील हो गया था जब कथित तौर पर वैध प्रवेश के बिना बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम में घुस गए थे, जिससे सुरक्षा में सेंध और भीड़ का अव्यवस्थित होना जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। महंगे टिकट खरीदने वाले कई दर्शकों ने शिकायत की थी कि भीड़भाड़ और कुप्रबंधन के कारण वे न तो मेसी को ठीक से देख पाए और न ही कार्यक्रम का आनंद ले पाए। इस हंगामे के बीच मेसी जल्दी ही मैदान से चले गए, जिसके बाद नाराज दर्शकों के कुछ समूहों ने स्टेडियम के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की थी।