जापान के फैंस ने पेश की मिसाल: स्टेडियम में चलाया सफाई अभियान, जश्न के बीच यातायात नहीं होने दिया प्रभावित
फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार कई छोटी टीमें भी अपना दम दिखा रही हैं। ऐसे ही जापान और नीदरलैंड्स के बीच मैच देखने मिला जहां जापान ने विरोधी टीम से ड्रॉ खेला। मैच के बाद जापान के फैंस ने अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, जापान और नीदरलैंड्स का मैच खत्म होने के बाद जापान के फैंस स्टेडियम की सफाई करते हुए नजर आए। उन्होंने इधर-उधर पड़े कूड़े को उठाया और सीटों के आसपास पड़ी गंदगी को भी साफ करते हुए दिखाई दिए। फीफा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जापानी फैंस का यह दिल जीत लेने वाला वीडियो शेयर किया। वीडियो में टीम की एक फैन ने बताया कि वह खिलाड़ियों और स्टेडियम का सम्मान करते हैं और यहां पर आकर गर्व महसूस कर रहे हैं और इसी कारण से वह यहां की सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्टेडियम को गंदा छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं। इस बर्ताव के चलते जापानी टीम के फैंस की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।
The reason Japan fans clean the stadium after each game. Respect. 🤝🇯🇵 pic.twitter.com/o9qJUOLefY
— FIFA (@FIFAcom) June 15, 2026
जापान ने इस मैच में जिस तरह नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीम को ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया उससे टोक्यो में भी जमकर जश्न मना। टोक्यो के प्रसिद्ध शिबुया क्रॉसिंग पर कई प्रशंसक जापान का झंडा लेकर एकत्र हुए। दिलचस्प बात यह है कि जश्न के बीच भी इन प्रशंसकों ने यातायात को प्रभावित होने नहीं दिया। जब ट्रैफिक लाइट लाल हो रही थी तब फैंस क्रॉसिंग पर खड़े होकर जश्न मना रहे थे और लाइट ग्रीन होते ही ये फैंस क्रॉसिंग से हट जा रहे थे जिससे यातायात सुचारु रूप से चलता रहा।
Japanese discipline is really something else.
— Out of Context Human Race (@NoContextHumans) June 15, 2026
During the celebrations, hundreds of fans gathered in the middle of a busy intersection while the traffic light was red, singing, chanting, and enjoying the moment together.
The instant the light turned green, they calmly stepped…
जापान ने नीदरलैंड्स को मुकाबले में कड़ी टक्कर दी। पहले हाफ में नीदरलैंड्स ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन जापान के डिफेंस ने उन्हें अपने इरादों में कामयाब नहीं होने दिया। नतीजा यह रहा कि पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। हालांकि, दूसरे हाफ में नीदरलैंड्स ने अपने अटैक और भी तेज कर दिए। मैच के 50वें मिनट में नीदरलैंड्स को पहली सफलता मिली। रयान ग्रावेनबेर्ख की फ्री किक को कप्तान वर्जिल वैन डाइक गोल में तब्दील करने में सफल रहे।
हालांकि, जापान ने चंद मिनटों बाद ही शानदार वापसी की और 57वें मिनट में स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। नाकामुरा ने जापान के लिए मैच का पहला गोल दागा। इसके बाद नीदरलैंड्स ने 64वें मिनट में दूसरा गोल करते हुए फिर से बढ़त हासिल कर ली। समरविल ने बेहतरीन कर्लिंग शॉट मारते हुए नीदरलैंड्स को मैच में 2-1 से आगे कर दिया। नीदरलैंड्स की मुकाबले में जीत लगभग पक्की लग रही थी, लेकिन मैच के 88वें मिनट में मिले कॉर्नर का दाइजी कामदा ने भरपूर फायदा उठाते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। कोकी ओगावा के शॉट को दाइजी ने गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए जापान की हार को टाल दिया।