कौन हैं सैंड्रा कुएवास?: फुटबॉल विश्वकप में छाईं मेक्सिको की चर्चित महिला नेता, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग
फीफा विश्वकप 2026 के दौरान मेक्सिको की पूर्व मेयर और चर्चित राजनेता सैंड्रा कुएवास एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मेक्सिको की शुरुआती जीत के बाद राजधानी मेक्सिको सिटी में आयोजित जश्न में उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस दौरान समर्थकों ने उनके समर्थन में 'प्रेसिडेंटा' (राष्ट्रपति) के नारे भी लगाए, जिसके बाद उनका नाम फिर सुर्खिया में छा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सैंड्रा कुएवास मेक्सिको की जानी-मानी बिजनेसवुमन और राजनेता हैं। वह 2021 से 2024 तक मेक्सिको सिटी के कुआउतेमोक की मेयर रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान वह कई हाई-प्रोफाइल अभियानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और विवादों की वजह से लगातार चर्चा में रहीं।
- 2024 में उन्होंने सीनेट चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद वह मेक्सिको की राजनीति में एक प्रभावशाली और चर्चित चेहरा मानी जाती हैं। समर्थक उन्हें मजबूत और बेबाक नेता बताते हैं, जबकि आलोचक अक्सर उनके कामकाज और बयानों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।
- मेक्सिको की जीत के बाद सैंड्रा कुएवास हजारों फुटबॉल प्रशंसकों के बीच जश्न मनाने पहुंचीं। उन्होंने समर्थकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, झंडे लहराए और विश्वकप के माहौल का आनंद लिया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए।
- हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब भीड़ के एक हिस्से ने उनके समर्थन में 'प्रेसिडेंशियल' यानी 'राष्ट्रपति' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद फुटबॉल का यह जश्न अचानक राजनीतिक बहस का विषय बन गया।
सैंड्रा कुएवास की मौजूदगी की तुलना मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम से भी की जाने लगी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि जहां सैंड्रा प्रशंसकों के बीच मौजूद थीं, वहीं राष्ट्रपति उद्घाटन मुकाबलों में नजर नहीं आईं। यही वजह है कि विश्वकप के दौरान उनकी लोकप्रियता को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई। कई एनालिस्ट का मानना है कि खेल के मंच पर मिली यह चर्चा उनके राजनीतिक भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
फीफा विश्वकप अक्सर खेल से आगे बढ़कर सांस्कृतिक और राजनीतिक चर्चाओं का मंच भी बन जाता है। सैंड्रा कुएवास का मामला इसका ताजा उदाहरण है। मेक्सिको की जीत के जश्न में उनकी मौजूदगी ने उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है। फिलहाल वह मैदान पर नहीं, लेकिन विश्वकप की सबसे चर्चित शख्सियतों में जरूर शामिल हो गई हैं।