सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   KOR vs CZE: FIFA World Cup 2026 highlights South Korea vs Czechia score Updates and key highlights

KOR vs CZE: बढ़त लेने के बाद भी जीत दर्ज नहीं कर सका चेकिया, दक्षिण कोरिया ने वापसी कर 2-1 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Jun 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार

South Korea vs Czechia FIFA World Cup: फीफा विश्व कप के दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने दमदार वापसी करते हुए चेकिया को 2-1 से हराया। दोनों टीमों के बीच यह मैच अंत तक काफी प्रतिस्पर्धी रहा, लेकिन अंत में कोरिया की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। 

KOR vs CZE: FIFA World Cup 2026 highlights South Korea vs Czechia score Updates and key highlights
फीफा विश्व कप - फोटो : FIFA.com
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण कोरिया ने पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए चेकिया को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप में विजयी शुरुआत की है। दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच ये मैच काफी रोमांचक रहा। इस मैच में पहले हॉफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हॉफ में कुल तीन गोल हुए और दक्षिण कोरिया बाजी मारने में सफल रहा। चेकिया ने 59वें मिनट में गोल का खाता खोला और दक्षिण कोरिया पर 1-0 की बढ़त बना ली। चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजकी ने पहला गोल किया। लेकिन दक्षिण कोरिया ने भी हार नहीं मानी और हांग इन बियोम ने 67वें में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद दक्षिण कोरिया के लिए ओह हियोन ग्यू ने दूसरा गोल किया और 2-1 की बढ़त बना ली। चेकिया की टीम अंत तक इस बढ़त को कम नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

पहले हॉफ में गोल करने के कई मौके गंवाए
चेकिया और दक्षिण कोरिया के बीच मैच शुरुआती मिनट से ही रोमांचक रहा है। कोरिया को नौवें मिनट में फ्री किक मिली और उसके पास बढ़त लेने का अच्छा मौका था, लेकिन चेकिया का बैकलाइन मजबूती से डटा रहा और गोल नहीं हो सका। इसके बाद 11वें मिनट में कोरिया को कॉर्नर मिला, लेकिन चेकिया ने फिर गोल होने नहीं दिया। कोरिया ने लगातार दबाव बढ़ाना शुरू किया, लेकिन ली हान बेओम गोलकीपर को नहीं भेद सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिया भी नहीं भुना सकी मौके
पहले हॉफ के 21वें मिनट में चेकिया के पास गोल करने का एक शानदार अवसर आया। चेकिया के सामने कोरिया के डिफेंस को भेदने की चुनौती थी, लेकिन यह काम इतना आसान नहीं था और चेकिया मौके को नहीं भुना सकी। इसके अगले एक मिनट बाद भी चेकिया के पास मौका आया, लेकिन टीम फिर बढ़त लेने में असफल रही। इसके बाद दोनों टीमों के पास पहले हॉफ में गोल करने के कई मौके आए, लेकिन कभी चेकिया तो कभी कोरिया ने फुर्ती दिखाते हुए सामने वाली टीम को बढ़त लेने से रोका। इस तरह पहले हॉफ तक मुकाबला गोल रहित बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

दूसरे हॉफ में आया पहला गोल
पहला हॉफ गोल रहित रहने के बाद दूसरे हॉफ में आखिरकार मैच का पहला गोल आया। चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजकी ने हेडर के जरिये गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दक्षिण कोरिया इस दौरान दबाव में नजर आई जिसका फायदा चेकिया ने बखूबी उठाया। दिलचस्प बात यह है कि कप्तान क्रेजकी ने सामने से नेतृत्व किया और दमदार हेडर के जरिये दक्षिण कोरिया के गोल पोस्ट को भेदने में सफल रहे।

वापसी करने में सफल रहा दक्षिण कोरिया
दूसरे हॉफ में पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने भी गोल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। पहले हांग इन बियोम ने 67वें में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई, फिर ओह हियोन ग्यू ने 80वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद चेकिया ने लगातार दबाव बनाने की कोशिश की। उसे कुछ मौके भी मिले, लेकिन दक्षिण कोरिया के गोलकीपर ने शानदार प्रयास कर दो गोल बचाए। अतिरिक्त मिनट में भी चेकिया ने हिम्मत नहीं हारी, लेकिन वह दक्षिण कोरिया के डिफेंस को भेदने में नाकाम रही। दक्षिण कोरिया ने इस मैच में पिछड़ने के बाद 13 मिनट के भीतर दो गोल किए और मैच अपने नाम करने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed