Lionel Messi: मिस्र के कोच से क्यों भिड़े मेसी? चौंकाने वाला वीडियो वायरल; स्टाफ को रेफरी ने दिखाया रेड कार्ड
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में अर्जेंटीना की रोमांचक जीत के बाद लियोनेल मेसी और मिस्र के कोच होसम हसन के बीच हुई तीखी बहस चर्चा का विषय बन गई। विवाद के तुरंत बाद किए गए 'एंटी-रेसिज्म' इशारे ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'एंटी-रेसिज्म' इशारे ने क्यों बटोरी सुर्खियां?
मैच के अंतिम क्षणों में मिस्र के मुख्य कोच होसम हसन और लियोनेल मेसी के बीच टचलाइन पर तीखी बहस देखने को मिली। इसी दौरान हसन ने फीफा के 'एंटी-रेसिज्म' इशारे जैसा संकेत किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान मैच अधिकारी ने बीच-बचाव किया, जबकि मेसी के साथी खिलाड़ी भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें दोबारा खेल पर ध्यान देने के लिए पीछे ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच के दौरान विवाद बढ़ने पर रेफरी ने सख्त रुख अपनाया और टीम स्टाफ के एक सदस्य को रेड कार्ड दिखा दिया। इसके बाद संबंधित स्टाफ सदस्य को मैदान के तकनीकी क्षेत्र से बाहर जाना पड़ा।
Egypt Coach acting like a Terrorist on Football Pitch. Threatening Messi
— The Jaipur Dialogues (@JaipurDialogues) July 8, 2026
FYI, He is a Hamas Supporter and was displaying their flag in their previous game pic.twitter.com/1Dsg3AAfhD
हार के बाद होसम हसन ने क्या आरोप लगाए?
मैच खत्म होने के बाद होसम हसन ने कहा कि उनकी टीम के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की जीत पूरी तरह से अवांछित थी। मैं वादा करता हूं कि आज घर लौटने के बाद इस विश्व कप का कोई भी मैच नहीं देखूंगा, क्योंकि इसमें कोई न्याय नहीं है। मेरा व्यक्तिगत विरोध यही है कि मैं अब यह विश्व कप नहीं देखूंगा।
क्या हसन ने FIFA के 'फेयर प्ले' पर भी सवाल उठाए?
हसन ने कहा कि उनकी टीम जीत की हकदार थी और वह अपनी टीम को 'बैड लक' नहीं कहना चाहते। उन्होंने कहा कि हम सम्मान के साथ बाहर हुए हैं। लेकिन अंतिम नतीजा फीफा के 'फेयर प्ले' और सम्मान की बातों से बहुत दूर था। आज न सम्मान दिखा और न ही फेयर प्ले।
मिस्र के कोच ने दावा किया कि मैच के नतीजे पर मैदान के अंदर और बाहर दोनों तरह के कारकों का असर पड़ा। उन्होंने कहा कि हम मौजूदा विश्व चैंपियन से हर मामले में बेहतर खेले, लेकिन नतीजा मैदान के अंदर और बाहर के प्रभावों से प्रभावित हुआ। शायद वे विश्व चैंपियन को टूर्नामेंट में बनाए रखना चाहते थे। शायद वे चाहते थे कि मेसी आगे खेलते रहें। फुटबॉल में कई बार तकनीकी पहलुओं से परे भी बाहरी कारक असर डालते हैं। विश्व चैंपियन को हर स्तर पर समर्थन मिला। उन्होंने अंत में कहा कि मैं इसे अच्छे शब्दों में कहना चाहता हूं, लेकिन हमारे साथ नाइंसाफी हुई है।