फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Set For Argentina Farewell Match Against Benin On October 6

क्या मेसी फिर पहनेंगे अर्जेंटीना की जर्सी?: बेनिन के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं; छह अक्तूबर को हो सकता है मैच

Wed, 16 Sep 2026 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Sep 2026 11:11 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान कर चुके मेसी को अर्जेंटीना ने छह अक्तूबर को बेनिन के खिलाफ होने वाले मैत्री मैच के लिए टीम में शामिल किया है। एएफए अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया के मुताबिक मेसी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। हालांकि मेसी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Lionel Messi Set For Argentina Farewell Match Against Benin On October 6
मेसी - फोटो : ANI

विस्तार

लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया है, लेकिन अर्जेंटीना की जर्सी में उनका एक आखिरी अध्याय अभी बाकी हो सकता है। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने छह अक्तूबर को ब्यूनस आयर्स में बेनिन के खिलाफ होने वाले मैत्री मैच के लिए मेसी को 28 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। ऐसे में अब चर्चा है कि क्या यह मुकाबला अर्जेंटीना के महानतम खिलाड़ियों में शामिल मेसी का विदाई मैच होगा।
विज्ञापन


मेसी ने अभी तक खुद इस मैच में खेलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया ने कहा है कि इस स्टार खिलाड़ी ने मैच के लिए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। अगर मेसी मैदान पर उतरते हैं तो अर्जेंटीना की जर्सी में यह उनका आखिरी मुकाबला हो सकता है।
विज्ञापन

Lionel Messi Set For Argentina Farewell Match Against Benin On October 6
मेसी और एंटोनेला - फोटो : Instagram
तापिया ने कहा- मेसी को विदाई मिलनी चाहिए
अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया ने बताया कि मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी से बातचीत के बाद मेसी को इस मुकाबले के लिए आमंत्रित करने का फैसला किया गया। तापिया ने कहा, 'सीनियर राष्ट्रीय टीम के कोच लियोनल स्कालोनी के साथ बातचीत के बाद हमने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, हमारे आदर्श और हमारे कप्तान लियोनल मेसी को आमंत्रित करने का फैसला किया, ताकि उन्हें छह अक्तूबर को वह विदाई मिल सके जिसके वे हकदार हैं।' बेनिन के खिलाफ यह मुकाबला ब्यूनस आयर्स में खेला जाएगा। अर्जेंटीना के लिए यह घरेलू मैदान पर अपने कप्तान और सबसे बड़े सितारों में से एक को विदाई देने का मौका भी हो सकता है।

Lionel Messi Set For Argentina Farewell Match Against Benin On October 6
मेसी और एंटोनेला - फोटो : Instagram
2022 में विश्व कप जिताया, 2026 में भी टीम का हिस्सा रहे
मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। कतर में खेले गए उस टूर्नामेंट में मेसी ने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ अपना सफर जारी रखा। 2026 में भी मेसी अर्जेंटीना की टीम का हिस्सा रहे। हालांकि टीम फाइनल में स्पेन के खिलाफ हार गई। इसके बाद मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया। मेसी ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी थी।

'यह फैसला मुझे अंदर तक दुख दे रहा है'
मेसी ने अपने संन्यास के एलान के वक्त लिखा था, 'फाइनल के बाद इतना समय बीतने और इस बारे में बहुत सोचने के बाद मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख हो रहा है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है।'

उन्होंने आगे कहा था, 'मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया, न सिर्फ इन कुछ वर्षों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ दिया ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।'
विज्ञापन

Lionel Messi Set For Argentina Farewell Match Against Benin On October 6
लियोनल मेसी - फोटो : ANI/IANS
'अब बाहर से टीम का समर्थन करूंगा'
मेसी ने यह भी साफ किया था कि वह राष्ट्रीय टीम से दूर होने के बावजूद अर्जेंटीना का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने लिखा था, 'अब ज्यादा समय नहीं बचा है और जिंदगी के अलग-अलग अध्याय खत्म हो रहे हैं। यह एक ऐसा अध्याय है जो मुझे बहुत दुखी करता है। मुझे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहना पसंद है, पसंद था और हमेशा पसंद रहेगा। मैंने अपना सब कुछ दे दिया और अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है।'

मेसी ने युवा खिलाड़ियों का भी जिक्र करते हुए लिखा, 'साथ ही कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो टीम में शामिल होने के हकदार हैं। इन 20 वर्षों में मिले सारे प्यार के लिए धन्यवाद। मुझे मैदान के अंदर से आपकी आवाज सुनना याद आएगा। अब मैं आप में से ही एक बन जाऊंगा, हमेशा बाहर से टीम का समर्थन करूंगा। अच्छे समय में भी और बुरे समय में तो और भी ज्यादा।'

छह अक्तूबर को फिर दिखेंगे 'मेसी'?
अगर मेसी छह अक्तूबर को बेनिन के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं तो अर्जेंटीना की जर्सी में यह उनका विदाई मुकाबला हो सकता है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अर्जेंटीना को विश्व कप और अन्य बड़ी उपलब्धियां दिलाने के साथ लंबे समय तक टीम की कप्तानी की है। हालांकि फिलहाल सबसे अहम सवाल यही है कि क्या मेसी खुद मैदान पर उतरने का फैसला करते हैं। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ की ओर से निमंत्रण और तापिया का बयान इस संभावित विदाई की तस्वीर जरूर साफ कर रहा है, लेकिन अंतिम पुष्टि मेसी की ओर से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed