{"_id":"6a4cbb38dc09f0974f013e9b","slug":"president-droupadi-murmu-unveils-durand-cup-2026-trophies-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Durand Cup: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डूरंड कप 2026 की ट्रॉफियों का किया अनावरण, ट्रॉफी टूर की हुई शुरुआत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Durand Cup: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डूरंड कप 2026 की ट्रॉफियों का किया अनावरण, ट्रॉफी टूर की हुई शुरुआत
Tue, 07 Jul 2026 02:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:09 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में डूरंड कप 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया। इस अवसर पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भी मौजूद रहे। ट्रॉफियों के अनावरण के साथ ही डूरंड कप 2026 के ट्रॉफी टूर की आधिकारिक शुरुआत हो गई।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डूरंड कप 2026 की ट्रॉफियों का किया अनावरण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को डूरंड कप 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में आयोजित किया गया। इस मौके पर भारतीय नौसेना प्रमुख (चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ) एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति मुर्मू और नौसेना प्रमुख ने संयुक्त रूप से डूरंड कप की ट्रॉफियों का अनावरण किया।
ट्रॉफियों के अनावरण के साथ ही डूरंड कप 2026 के 'ट्रॉफी टूर' की आधिकारिक शुरुआत भी हो गई। इस ट्रॉफी टूर के माध्यम से टूर्नामेंट की ट्रॉफियों को विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा, जिससे देशभर के फुटबॉल प्रशंसकों के बीच प्रतियोगिता को लेकर उत्साह बढ़ाया जा सके।
डूरंड कप भारत के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक माना जाता है। राष्ट्रपति भवन में ट्रॉफियों का अनावरण इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है।