फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Durand Cup Mohun Bagan beat NorthEast United to face East Bengal in title clash match highlights

Durand Cup: मोहन बागान ने रोमांचक मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराया, फाइनल में ईस्ट बंगाल से होगा मुकाबला

Thu, 20 Aug 2026 10:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी एन. अर्जुन, शिलांग
एन. अर्जुन, शिलांग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Aug 2026 10:15 PM IST
सार

मोहन बागान ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को पेनल्टी शूटआउट में हराया। मोहन बागान ने इसके साथ ही डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन
Durand Cup Mohun Bagan beat NorthEast United  to face East Bengal in title clash match highlights
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहन बागान सुपर जायंट ने रोमांचक मुकाबले में गत चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर 135वें डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ ने दो महत्वपूर्ण पेनल्टी रोककर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ अब 23 अगस्त को फाइनल में कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगा। मोहन बागान के सामने ईस्ट बंगाल की चुनौती होगी, जिसने बुधवार को एससी दिल्ली को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


बारिश ने बिगाड़ी लय
मैच के दौरान मैदान गीला होने के कारण दोनों टीमों को गेंद पर नियंत्रण बनाने में परेशानी हुई। शुरुआती 20 मिनट में दोनों ने लंबे पास के जरिए मौके बनाने की कोशिश की। पहले हाफ में लिस्टन कोलासो की फ्री-किक पर नॉर्थईस्ट के गोलकीपर गुरमीत सिंह ने शानदार बचाव किया। दूसरी ओर अलाउद्दीन अजारेई का वॉली शॉट मामूली अंतर से बाहर गया। दूसरे हाफ में भी नॉर्थईस्ट ने कुछ बेहतर मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर सका। अजारेई और एथियन गोंजालेज के प्रयास भी लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


कैथ बने जीत के नायक
शूटआउट में दोनों टीमों ने शुरुआती तीन-तीन पेनल्टी पर गोल किए। इसके बाद नॉर्थईस्ट के रॉबिन यादव की चौथी पेनल्टी कैथ ने रोक दी। जेमी मैकलारेन ने मोहन बागान को बढ़त दिलाई। इसके बाद कैथ ने पार्थिब गोगोई की पेनल्टी भी बचाकर टीम की जीत पक्की कर दी। मोहन बागान अब 18वें डूरंड कप खिताब के लिए ईस्ट बंगाल से भिड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed