{"_id":"6a867cc7ececdb59c8068d28","slug":"watch-lionel-messi-scores-first-goal-since-father-s-death-adds-assist-in-inter-miami-s-2-2-draw-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lionel Messi: पिता के निधन के बाद पहली बार लियोनल मेसी ने दागा गोल, क्या वापसी के साथ लौट आया है पुराना जादू?","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Lionel Messi: पिता के निधन के बाद पहली बार लियोनल मेसी ने दागा गोल, क्या वापसी के साथ लौट आया है पुराना जादू?
Thu, 20 Aug 2026 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:34 AM IST
सार
इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद मैदान पर शानदार वापसी करते हुए फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ गोल दागा और एक असिस्ट किया। मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मेसी का यह गोल पिता के निधन के बाद उनका पहला गोल है।
विज्ञापन
मेसी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लियोनल मेसी ने मैदान पर वापसी करते हुए एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच बुधवार रात खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा, लेकिन मैच में मेसी का प्रदर्शन चर्चा का केंद्र रहा। उन्होंने एक गोल करने के साथ एक असिस्ट भी किया। मेसी ने 21वें मिनट में शानदार क्रॉस दिया, जिसे लुइस सुआरेज ने आगे बढ़ाते हुए डेनियल पिंटर के पास पहुंचाया और उन्होंने इंटर मियामी के लिए गोल कर दिया। इसके पांच मिनट बाद 26वें मिनट में मेसी ने खुद गोल दाग दिया।
विज्ञापन
पिता के निधन के बाद पहला गोल
मेसी ने बॉक्स के अंदर बाईं ओर से गेंद हासिल की और अपने पसंदीदा बाएं पैर का इस्तेमाल करते हुए शानदार शॉट लगाया। गेंद घुमाव लेते हुए सीधे गोल के कोने में जा पहुंची। यह मेसी का अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद पहला गोल है। जॉर्ज मेसी का सात अगस्त को निधन हुआ था। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मेसी ने आठ अगस्त को मॉन्टेरी के खिलाफ इंटर मियामी का मुकाबला नहीं खेला था। इसके बाद उन्होंने 12 अगस्त को लियोन के खिलाफ मैच में बतौर सब्स्टीट्यूट 45 मिनट मैदान पर बिताए थे।

इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं मेसी
मेसी इस सीजन मेजर लीग सॉकर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह 17 मैचों में 13 गोल और नौ असिस्ट कर चुके हैं। फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ छह मैचों में उनके नाम अब छह गोल और चार असिस्ट हो गए हैं। इंटर मियामी के लिए यह मैच ऐसे समय आया जब टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी थी। इसमें लीग्स कप में मैक्सिकन क्लबों के खिलाफ मिली दो हार भी शामिल थीं। इससे पहले मियामी को नैशविले के हाथों 1-4 से हार मिली थी।

फिलाडेल्फिया ने की शानदार वापसी
इंटर मियामी ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन फिलाडेल्फिया यूनियन ने जोरदार वापसी की। इंडियाना वासिलेव ने पहले हाफ में गोल कर स्कोर 1-1 किया। इसके बाद 58वें मिनट में 18 वर्षीय डिफेंडर नील पियरे ने हेडर से गोल कर यूनियन को 2-1 से आगे कर दिया। हालांकि इंटर मियामी ने बाद में बराबरी कर ली और मुकाबला 2-2 पर खत्म हुआ। मैच के इंजरी टाइम में यानिक ब्राइट और यूनियन के 16 वर्षीय मिडफील्डर कैवन सुलिवन को मैदान के बाहर हुई झड़प के बाद रेड कार्ड दिखाया गया।