{"_id":"68ef51205efb4dcc7000f7f9","slug":"south-africa-ivory-coast-senegal-qatar-saudi-arabia-england-qualify-for-fifa-world-cup-2026-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: द. अफ्रीका, आइवरी कोस्ट, सेनेगल, कतर और सऊदी अरब ने क्वालिफाई किया, यूरोप से इंग्लैंड बनी पहली टीम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC: द. अफ्रीका, आइवरी कोस्ट, सेनेगल, कतर और सऊदी अरब ने क्वालिफाई किया, यूरोप से इंग्लैंड बनी पहली टीम
Wed, 15 Oct 2025 01:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:15 PM IST
सार
इंग्लैंड ने लाटविया पर 5-0 की बड़ी जीत के साथ विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया और इस तरह यूरोप का पहला देश बना जिसने टूर्नामेंट में जगह पक्की की।
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफ्रीका से विश्व कप 2026 के लिए तीन बड़ी टीमें- दक्षिण अफ्रीका, आइवरी कोस्ट और सेनेगल ने अपना टिकट पक्का कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को रवांडा को 3-0 से हराकर अपने क्वालीफाइंग ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह 2010 के बाद पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका फीफा विश्व कप में हिस्सा लेगा।
इस जीत के साथ ही नाइजीरिया को अपने ग्रुप में दूसरा स्थान मिला और उसे अब प्लेऑफ के जरिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। हालांकि नाइजीरिया ने बेनिन को उसके घरेलू मैदान पर विक्टर ओसिमेन की हैट्रिक की बदौलत 4-0 से हराया। उधर, आइवरी कोस्ट ने कीनिया पर 3-0 की जीत दर्ज कर सीधा क्वालिफिकेशन हासिल किया, जबकि सेनेगल ने मॉरिटानिया को 4-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप में जगह बनाई।

एशिया से कतर और सऊदी अरब का टिकट पक्का
एशियाई क्वालिफायर के चौथे दौर में कतर और सऊदी अरब ने अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर विश्व कप 2026 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। कतर ने दोहा में खेले गए मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 2-1 से हराया, जबकि सऊदी अरब ने जेद्दा में इराक के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला। दोनों टीमें अब एशिया से विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सातवीं और आठवीं टीम बन गई हैं।
कतर दूसरी बार विश्व कप में हिस्सा लेगा। पिछली बार वह मेजबान देश के रूप में खेला था। लेकिन इस बार कतर ने अपने दम पर क्वालीफिकेशन हासिल किया, जो उसके फुटबॉल इतिहास में एक नया अध्याय है। सऊदी अरब अब तक सातवीं बार विश्व कप में हिस्सा लेने जा रहा है। इससे पहले जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, उज्बेकिस्तान और जॉर्डन एशिया से जून में ही विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

यूरोप से इंग्लैंड बना पहला क्वालिफाई करने वाला देश
इंग्लैंड ने लाटविया पर 5-0 की बड़ी जीत के साथ विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया और इस तरह यूरोप का पहला देश बना जिसने टूर्नामेंट में जगह पक्की की। कप्तान हैरी केन ने पहले हाफ में दो गोल दागे, जिससे इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में दो मैच शेष रहते शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर लिया। इंग्लैंड अब लगातार आठवीं बार फीफा विश्व कप खेलेगा। जर्मन कोच थॉमस ट्यूशेल के नेतृत्व में इंग्लिश टीम ने अब तक क्वालिफाइंग के छह मैचों में एक भी गोल नहीं खाया है। केन ने मैच के बाद कहा, 'कभी-कभी यह आसान लग सकता है, लेकिन क्वालिफाई करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। हम किसी भी टीम के खिलाफ खेलें, हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।'

इटली, स्पेन ने भी बढ़ाई उम्मीदें
पिछले दो विश्व कप में जगह नहीं बना पाने वाला इटली अब प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुका है। उसने इज़रायल को 3-0 से हराया और अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। नॉर्वे फिलहाल तीन अंक आगे है और गोल अंतर में बेहतर स्थिति में है। वहीं स्पेन ने बुल्गारिया को 4-0 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। स्पेन अब तुर्किये से तीन अंक आगे है, जिसने जॉर्जिया को 4-1 से मात दी।