{"_id":"6a43e9bc592d67f7850bfede","slug":"tino-livramento-has-undergone-minor-surgery-after-suffering-a-calf-injury-expected-to-return-pre-season-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tino Livramento: इंग्लैंड के डिफेंडर लिवरामेंटो की सफलतापूर्वक सर्जरी, प्री सीजन के दौरान वापसी की उम्मीद","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Tino Livramento: इंग्लैंड के डिफेंडर लिवरामेंटो की सफलतापूर्वक सर्जरी, प्री सीजन के दौरान वापसी की उम्मीद
Tue, 30 Jun 2026 09:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:37 PM IST
सार
इंग्लैंड के डिफेंडर टीनो लिवरामेंटो को पिंडली की चोट के बाद सर्जरी करवानी पड़ी है। इस चोट के कारण लिवरामेंटो को इलाज के लिए अपने क्लब न्यूकैसल लौटना पड़ा।
विज्ञापन
टीनो लिवरामेंटो
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के डिफेंडर टीनो लिवरामेंटो को पिंडली की चोट के बाद सर्जरी करवानी पड़ी है। इस समस्या के कारण उन्हें आखिरी समय में फीफा विश्व कप से बाहर होना पड़ा था। अपने देश के लिए पांच मैच खेल चुके 23 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट फ्लोरिडा में ट्रेनिंग के दौरान लगी थी, उस समय इंग्लैंड की टीम क्रोएशिया के खिलाफ अपने शुरुआती ग्रुप-एल मैच से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दे रही थी।
विश्व कप से हुए थे बाहर
इस चोट के कारण लिवरामेंटो को इलाज के लिए अपने क्लब न्यूकैसल लौटना पड़ा। लिवरामेंट के स्थान पर चेल्सी के ट्रेवो चालोबाह को टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड की टीम में अब छह सेंट्रल डिफेंडर और सिर्फ तीन फुलबैक हैं। लिवरामेंटो के क्लब, न्यूकैसल यूनाइटेड ने मंगलवार को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, न्यूकैसल यूनाइटेड पुष्टि करता है कि टीनो लिवरामेंटो की एक माइनर सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। विश्व कप से चोट के साथ लौटे इस डिफेंडर के प्री सीजन के दौरान वापसी करने की उम्मीद है।
इंग्लैंड की टीम फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बुधवार को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का सामना करेगी। इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल एक बार फिर अपनी टीम में बदलाव कर सकते हैं। इंग्लिश टीम ग्रुप-एल में शीर्ष पर रही।