पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Uzbekistan's Eldor Shomurodov Wins FIFA World Cup 2026 Group Stage Goal of the Tournament Vote

फीफा विश्वकप 2026: कौन बना ग्रुप स्टेज का बेस्ट गोल स्कोरर? मेसी-विनीशियस को पछाड़कर इस फुटबॉलर ने मारी बाजी

Wed, 01 Jul 2026 07:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Jul 2026 07:39 AM IST
सार

उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज का सर्वश्रेष्ठ गोल अवॉर्ड की शुरुआती वोटिंग जीत ली है। डीआर कांगो के खिलाफ उनके शानदार लॉब गोल को 36 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने लियोनेल मेसी और विनीसियस जूनियर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Uzbekistan's Eldor Shomurodov Wins FIFA World Cup 2026 Group Stage Goal of the Tournament Vote
ग्रुप स्टेज का सबसे बेहतरीन गोल - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में भले ही उज्बेकिस्तान का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया हो, लेकिन टीम के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने अपने प्रदर्शन से दुनिया का ध्यान जरूर खींचा है। 31 वर्षीय स्ट्राइकर ने गोल ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड की ग्रुप स्टेज की वोटिंग में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

डीआर कांगो के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में शोमुरोदोव ने बेहद कठिन कोण से शानदार लॉब शॉट लगाकर गोल किया था। इसी गोल को प्रशंसकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया और उन्हें कुल 36 प्रतिशत वोट मिले। इस वोटिंग में हैती के विल्सन इसिडोर 26.5 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बोस्निया और हर्जेगोविना के केरिम अलाजबेगोविच को 24.9 प्रतिशत वोट मिले। सबसे खास बात यह रही कि शोमुरोदोव ने इस शुरुआती वोटिंग में लियोनल मेसी और विनीसियस जूनियर जैसे विश्व फुटबॉल के बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन



शोमुरोदोव का जन्म उज्बेकिस्तान के छोटे से ग्रामीण कस्बे जारकुरगान में हुआ था। विश्व कप से पहले उन्होंने कहा था कि वह उत्तरी अमेरिका में आयोजित इस टूर्नामेंट में अपने देश और अपनी प्रतिभा को नई पहचान दिलाना चाहते हैं। शुरुआती वोटिंग का विजेता बनकर उन्होंने अपने इस लक्ष्य की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

ऐसे चुना जाएगा गोल ऑफ द टूर्नामेंट
ग्रुप स्टेज की यह वोटिंग पूरे टूर्नामेंट की पहली प्रक्रिया थी, जिसमें फैंस को 48 घंटे तक मतदान का मौका मिला। इसके बाद राउंड ऑफ-32, राउंड ऑफ-16, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल (संयुक्त) के बाद भी इसी तरह वोटिंग होगी। अंत में टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद अंतिम चरण की वोटिंग के जरिए गोल ऑफ द ऑफ द टूर्नामेंट का विजेता चुना जाएगा।

Uzbekistan's Eldor Shomurodov Wins FIFA World Cup 2026 Group Stage Goal of the Tournament Vote
हालंद और एमबाप्पे - फोटो : FIFA.COM

20वें दिन के नतीजे
वहीं, फीफा विश्व कप 2026 के 20वें दिन भी फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों ने अपनी चमक बिखेरी। सबसे पहले नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालंद ने एक बार फिर गोल दागते हुए टूर्नामेंट में हर मैच में गोल करने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा और आइवरी कोस्ट के खिलाफ टीम को जीत दिलाई। इसके बाद फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने दो गोल कर महफिल लूट ली। टूर्नामेंट में उनकी तीसरी ब्रेस की बदौलत फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई। इस प्रदर्शन के साथ एमबाप्पे विश्व कप इतिहास में लियोनल मेसी के 19 गोल के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर पहुंच गए हैं। साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में भी मेसी से आगे निकल गए हैं।

Uzbekistan's Eldor Shomurodov Wins FIFA World Cup 2026 Group Stage Goal of the Tournament Vote
हालंद - फोटो : FIFA.com

आइवरी कोस्ट 1-2 नॉर्वे (राउंड ऑफ-32)
डैलस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एर्लिंग हालैंड ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इस विश्व कप में नॉर्वे के सबसे बड़े मैच विनर हैं। हालांकि इस मैच में वह अपने सर्वश्रेष्ठ रंग में नहीं दिखे, लेकिन निर्णायक समय पर गोल कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। पहले हाफ के अंत में युवा खिलाड़ी एंटोनियो नुसा ने दो डिफेंडरों को छकाते हुए शानदार कर्लिंग शॉट से नॉर्वे को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में अमाद डियालो ने बेहतरीन व्यक्तिगत कौशल दिखाते हुए शानदार गोल कर कोट डी आइवर को बराबरी दिला दी।

इसके बाद ऑस्कर बॉब के सटीक पास पर पैट्रिक बर्ग ने गेंद हालैंड के लिए छोड़ी और नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर ने आसान फिनिश करते हुए टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसी गोल के दम पर नॉर्वे ने पहली बार विश्व कप नॉकआउट मुकाबला जीतकर राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई, जहां उसका सामना ब्राजील से होगा।

Uzbekistan's Eldor Shomurodov Wins FIFA World Cup 2026 Group Stage Goal of the Tournament Vote
एमबाप्पे - फोटो : FIFA.COM
फ्रांस 3-0 स्वीडन (राउंड ऑफ-32)
न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में फ्रांस ने शुरुआत से ही स्वीडन पर लगातार हमले किए। किलियन एमबाप्पे और माइकल ओलिसे दोनों ही पहले हाफ में पोस्ट से टकरा चुके थे, लेकिन हाफ टाइम से ठीक पहले उस्मान डेम्बेले के पास पर एमबाप्पे ने शानदार ड्रिब्लिंग के बाद गेंद को गोल में पहुंचाकर फ्रांस को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ की शुरुआत में माइकल ओलिसे के बेहतरीन असिस्ट पर ब्रैडली बारकोला ने स्कोर 2-0 कर दिया।

इसके बाद ओलिसे ने एक और शानदार पास दिया, जिस पर एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल दागते हुए फ्रांस की 3-0 की जीत पक्की कर दी। इस ब्रेस के साथ एमबाप्पे के विश्व कप में कुल 18 गोल हो गए हैं। वह अब विश्व कप इतिहास में लियोनेल मेसी के 19 गोल के रिकॉर्ड से सिर्फ एक गोल पीछे हैं। साथ ही मौजूदा टूर्नामेंट में वह गोल्डन बूट की दौड़ में भी सबसे आगे पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed