सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open Controversy Action Taken Against Adolfo Vallejo Following Remarks About Female Umpire Fined $65000

फ्रेंच ओपन में विवाद: महिला अंपायर पर टिप्पणी के बाद एडोल्फो वैलेजो पर कार्रवाई, लगा 65 हजार डॉलर का जुर्माना

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 01 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

फ्रेंच ओपन में महिला अंपायर एना कारवाल्हो पर विवादित टिप्पणी करने के कारण पराग्वे के टेनिस खिलाड़ी एडोल्फो वैलेजो पर 65 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। विवाद बढ़ने के बाद वैलेजो ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने भावनाओं में आकर यह टिप्पणी की थी।

French Open Controversy Action Taken Against Adolfo Vallejo Following Remarks About Female Umpire Fined $65000
एडोल्फो वैलेजो - फोटो : danivallejo8 (instagram)
विज्ञापन

विस्तार

फ्रेंच ओपन 2026 के दौरान पराग्वे के टेनिस खिलाड़ी एडोल्फो डेनियल वैलेजो अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। महिला चेयर अंपायर पर कथित लैंगिक टिप्पणी करने के बाद टूर्नामेंट आयोजकों ने उन पर 65 हजार डॉलर का भारी जुर्माना लगाया है।


वैलेजो ने क्या कहा?
विश्व रैंकिंग में 71वें स्थान पर काबिज 22 वर्षीय वैलेजो को रोलैंड गैरोस के दूसरे दौर में फ्रांस के युवा खिलाड़ी मोइस कौमे के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले के बाद उन्होंने ब्राजील की चेयर अंपायर एना कारवाल्हो की आलोचना करते हुए कहा कि घरेलू दर्शकों के दबाव वाले माहौल को संभालना उनके लिए मुश्किल साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद वैलेजो ने कहा था, 'इस तरह के मुकाबले का संचालन किसी पुरुष अंपायर को करना चाहिए था। महिला अंपायर के लिए ऐसे माहौल को नियंत्रित करना काफी कठिन होता है।' उनकी इस टिप्पणी पर फ्रेंच ओपन आयोजकों ने कड़ी आपत्ति जताई। टूर्नामेंट प्रबंधन ने इसे अस्वीकार्य करार देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लैंगिक भेदभावपूर्ण टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


ग्रैंड स्लैम इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगा
फ्रेंच ओपन की टूर्नामेंट डायरेक्टर एमेली मौरेस्मो ने बताया कि वैलेजो पर लगाया गया जुर्माना ग्रैंड स्लैम इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक दंडों में से एक है। उन्होंने कहा, 'यह उनकी पुरस्कार राशि का लगभग आधा हिस्सा है। हम इस तरह की भाषा और व्यवहार को स्वीकार नहीं करते। कोर्ट पर ऐसे शब्दों के लिए कोई जगह नहीं है।'

विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद वैलेजो ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इंस्टाग्राम पर जारी अपने बयान में उन्होंने कहा, 'मैं अंपायरों और उनके काम का सम्मान करता हूं। पांच घंटे तक चले मुकाबले के बाद मैं भावनाओं में बह गया था। मेरी टिप्पणी से यदि किसी को ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।'  

फ्रेंच ओपन में पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को 1.51 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलती है। ऐसे में 65 हजार डॉलर का जुर्माना उनकी कुल कमाई का लगभग आधा है। ग्रैंड स्लैम नियमों के अनुसार खेल भावना के विपरीत आचरण या अनुचित व्यवहार के मामलों में खिलाड़ियों पर अधिकतम 1 लाख डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वैलेजो का फ्रेंच ओपन अभियान दूसरे दौर में ही समाप्त हो गया, लेकिन उनकी टिप्पणी ने टूर्नामेंट में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed