{"_id":"6a1dc8191add0964ca05a49c","slug":"serena-williams-to-return-to-the-tennis-court-after-four-years-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Serena Williams: चार साल बाद टेनिस कोर्ट पर लौटेंगी सेरेना विलियम्स, क्वीन्स क्लब चैंपियनशिप से करेंगी वापसी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Serena Williams: चार साल बाद टेनिस कोर्ट पर लौटेंगी सेरेना विलियम्स, क्वीन्स क्लब चैंपियनशिप से करेंगी वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार
करीब चार साल बाद 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स प्रोफेशनल टेनिस में वापसी करने जा रही हैं और क्वीन्स क्लब चैंपियनशिप से अपने नए अभियान की शुरुआत करेंगी।
सेरेना विलियम्स
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
टेनिस जगत की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स करीब चार साल बाद प्रोफेशनल टेनिस में वापसी करने जा रही हैं। 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीत चुकीं 44 वर्षीय सेरेना क्वीन्स क्लब चैंपियनशिप में डब्ल्यूटीए टूर पर दोबारा कदम रखेंगी। यह टूर्नामेंट विंबलडन से पहले घास के कोर्ट पर खेला जाता है और उनकी वापसी को लेकर दुनियाभर के टेनिस प्रशंसकों में उत्साह है।
2022 में कहा था अलविदा
सेरेना ने अपना आखिरी पेशेवर मुकाबला साल 2022 के यूएस ओपन में खेला था। इसके बाद उन्होंने टेनिस से दूरी बना ली थी। अब लगभग चार वर्षों के अंतराल के बाद वह फिर से प्रतिस्पर्धी टेनिस में लौट रही हैं। आयोजकों ने उन्हें क्वीन्स क्लब चैंपियनशिप के डबल्स ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी है।
मां बनने के बाद नई पारी
सेरेना दो बेटियों की मां हैं। उनकी पहली बेटी ओलंपिया का जन्म 2017 में हुआ था, जबकि दूसरी बेटी आदिरा का जन्म 2023 में हुआ। परिवार और खेल के बीच संतुलन बनाते हुए उनकी यह वापसी महिला खेलों में एक प्रेरणादायक अध्याय के रूप में देखी जा रही है।
विज्ञापन
टेनिस जगत में उत्साह
सेरेना की वापसी की खबर सामने आते ही टेनिस जगत में चर्चा तेज हो गई है। कई विशेषज्ञ इसे महिला टेनिस के लिए बड़ा क्षण मान रहे हैं। क्वीन्स क्लब में उनका प्रदर्शन इस बात का संकेत भी हो सकता है कि वह आगे विंबलडन जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भी हिस्सा लेंगी।
शानदार रहा है करियर
सेरेना विलियम्स ने 1995 में अपना पहला डब्ल्यूटीए क्वालीफाइंग मैच खेला था। 1997 में उन्होंने मुख्य ड्रॉ में पदार्पण किया और कुछ ही वर्षों में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हो गईं।
इतिहास में दर्ज है नाम
सेरेना विलियम्स टेनिस इतिहास की एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में ‘करियर गोल्डन स्लैम’ पूरा किया है। उन्होंने दोनों प्रारूपों में सभी चार ग्रैंड स्लैम खिताब और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का दुर्लभ कारनामा किया है। अब 44 साल की उम्र में उनकी वापसी इस सवाल को जन्म दे रही है कि क्या टेनिस की यह महान खिलाड़ी एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी चमक बिखेर पाएंगी। फिलहाल दुनिया की निगाहें क्वीन्स क्लब चैंपियनशिप पर टिकी हैं, जहां सेरेना अपने करियर का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं।

Trending Videos

- 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब
- 319 सप्ताह तक वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग
- लगातार 186 सप्ताह नंबर-1 रहने का रिकॉर्ड
- पांच बार साल के अंत में नंबर-1 खिलाड़ी
- 35 वर्ष की उम्र में सबसे उम्रदराज वर्ल्ड नंबर-1 बनने का रिकॉर्ड
- बहन वीनस के साथ बनाई ऐतिहासिक जोड़ी
- सेरेना ने कुल 23 डबल्स खिताब जीते, जिनमें से 22 अपनी बहन वीनस विलियम्स के साथ हासिल किए।
- विलियम्स बहनों की जोड़ी ने 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स फाइनल खेले और एक भी फाइनल नहीं गंवाया।
- इसके अलावा उन्होंने डबल्स में भी वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल की और कई ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते।