फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: India Wins Five Athletics Medals in a Day as Ancy Sojan and Sarvesh Kushare Claim Silver

एशियाड: एथलेटिक्स में आज भारत के नाम पांच पदक, एंसी-सरवेश ने कराई चांदी; हरिता-तेजस्विन-पारुल के नाम कांस्य

Sun, 27 Sep 2026 04:33 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 27 Sep 2026 04:33 PM IST
सार

एशियाड 2026 में रविवार का दिन भारतीय एथलेटिक्स के लिए शानदार रहा। भारत ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में कुल पांच पदक जीते। एंसी सोजन और सरवेश कुशारे ने रजत पदक हासिल किए, जबकि हरिता भद्रा, तेजस्विन शंकर और पारुल चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, अनिमेष कुजूर पुरुषों की 200 मीटर और शैली सिंह महिलाओं की लंबी कूद में पदक से चूक गए।

विज्ञापन
Asian Games 2026: India Wins Five Athletics Medals in a Day as Ancy Sojan and Sarvesh Kushare Claim Silver
एथलेटिक्स में पांच पदक - फोटो : IANS/ANI/Twitter

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में रविवार का दिन भारतीय एथलेटिक्स के लिए शानदार रहा। ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत ने कुल पांच पदक अपने नाम किए। हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर में कांस्य पदक जीता, जबकि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य अपने नाम किया। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीता। वहीं, एंसी सोजन ने महिलाओं की लंबी कूद और सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया। हालांकि, पुरुषों की 200 मीटर में अनिमेष कुजूर और महिलाओं की लंबी कूद में शैली सिंह पदक से चूक गए।
विज्ञापन

Asian Games 2026: India Wins Five Athletics Medals in a Day as Ancy Sojan and Sarvesh Kushare Claim Silver
हरिता भद्रा - फोटो : Twitter
हरिता भद्रा ने 200 मीटर में जीता कांस्य
भारत की हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 23.20 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने जापान की धाविका को महज 0.01 सेकंड के अंतर से पीछे छोड़ा। सिंगापुर की वेरोनिका शांति परेरा ने 22.78 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन की चेन युजी 22.93 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। भारत की उन्नति अयप्पा बोलैंड 23.46 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहीं।

हरिता का यह पदक महिलाओं की 200 मीटर में भारत के लंबे इंतजार को खत्म करने वाला रहा। इस स्पर्धा में भारत ने पिछली बार 2018 एशियन गेम्स में दुती चंद के कांस्य पदक के रूप में पदक जीता था। 23 वर्षीय हरिता एशियन गेम्स की 200 मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाली भारत की छठी महिला बनीं। एशियन गेम्स से पहले हरिता ने 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 23.14 सेकंड का समय निकालकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और राष्ट्रीय खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2026: India Wins Five Athletics Medals in a Day as Ancy Sojan and Sarvesh Kushare Claim Silver
तेजस्विन शंकर - फोटो : IANS
डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर का लगातार दूसरा पदक
भारत के स्टार एथलीट तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक अपने नाम किया। दो दिनों तक चली इस कठिन स्पर्धा में तेजस्विन ने कुल 7,934 अंक हासिल किए। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस्विन पहले दिन 100 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक, ऊंची कूद और 400 मीटर के बाद 4,338 अंकों के साथ शीर्ष पर थे। दूसरे दिन मुकाबला बेहद कड़ा रहा, लेकिन आखिरी इवेंट 1500 मीटर में 4:33.09 का शानदार समय निकालकर उन्होंने कांस्य पदक पक्का किया। यह एशियन गेम्स में तेजस्विन का लगातार दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने हांगझोउ एशियन गेम्स में डेकाथलॉन में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

Asian Games 2026: India Wins Five Athletics Medals in a Day as Ancy Sojan and Sarvesh Kushare Claim Silver
एंसी सोजन - फोटो : Olympics.com
एंसी सोजन ने लंबी कूद में जीता रजत
महिलाओं की लंबी कूद में एंसी सोजन ने 6.53 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया। एंसी मुकाबले के अधिकांश समय बढ़त पर थीं, लेकिन आखिरी प्रयास में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 6.55 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। हुआंग ने एंसी को महज दो सेंटीमीटर के अंतर से पीछे छोड़ा। एंसी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पांचवें प्रयास में किया था। इसी स्पर्धा में भारत की शैली सिंह 6.42 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ चौथे स्थान पर रहीं। चीन की तान मेंगयी ने 6.46 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।

Asian Games 2026: India Wins Five Athletics Medals in a Day as Ancy Sojan and Sarvesh Kushare Claim Silver
पारुल चौधरी - फोटो : Twitter
पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता कांस्य
महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की पारुल चौधरी ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 9:08.67 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह पारुल का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 9:04.36 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान की नोरा जेरुटो तनुई ने 9:06.82 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। भारत की दूसरी धाविका अंकिता ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 9:19.24 का समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

Asian Games 2026: India Wins Five Athletics Medals in a Day as Ancy Sojan and Sarvesh Kushare Claim Silver
सरवेश कुशारे - फोटो : SAI
सरवेश कुशारे ने ऊंची कूद में जीता रजत
बारिश के बीच भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने 2.25 मीटर की ऊंचाई पार की। चीन ताइपे के चाओ शुआन-फू ने भी 2.25 मीटर की ऊंचाई पार की, लेकिन उन्होंने यह ऊंचाई पहले ही प्रयास में हासिल कर ली थी। इसी आधार पर उन्हें स्वर्ण पदक मिला, जबकि सरवेश को रजत से संतोष करना पड़ा। सरवेश ने 2.25 मीटर की ऊंचाई दूसरे प्रयास में पार की थी।

Asian Games 2026: India Wins Five Athletics Medals in a Day as Ancy Sojan and Sarvesh Kushare Claim Silver
अनिमेष कुजूर - फोटो : IANS
अनिमेष कुजूर पदक से चूके
पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में भारत के अनिमेष कुजूर 20.80 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे। हीट्स में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंचे अनिमेष पदक की दौड़ में जगह नहीं बना सके। थाईलैंड के पुरीपोल बूनसन ने 19.88 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर का स्प्रिंट डबल पूरा किया। इससे पहले उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया था।

महिला 4x100 मीटर रिले के फाइनल में पहुंची भारत की टीम
भारत की अभिनया राजाराजन, स्नेहा शनुवली, शिवांकर सुदेशना और तमन्ना की चौकड़ी ने महिला 4x100 मीटर रिले के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने हीट-1 में 43.65 सेकंड के सीजन बेस्ट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, ओवरऑल टाइमिंग में भारत चीन और थाईलैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा। महिला 4x100 मीटर रिले का फाइनल सोमवार शाम 6:34 बजे खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed