{"_id":"6abcdbc0d6fd97bbe303d44b","slug":"india-vs-republic-of-korea-women-s-hockey-asian-games-semi-final-match-live-score-updates-and-result-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉकी सेमीफाइनल: भारत और कोरिया के बीच कड़ा मुकाबला, पहले क्वार्टर में दोनों टीमें नहीं कर पाईं गोल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला हॉकी सेमीफाइनल: भारत और कोरिया के बीच कड़ा मुकाबला, पहले क्वार्टर में दोनों टीमें नहीं कर पाईं गोल
Wed, 30 Sep 2026 04:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:13 PM IST
सार
भारत और दक्षिण कोरिया की महिला हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मुकाबला हो रहा है। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय है और स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचने से एक कदम दूर है।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
विस्तार
एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के 44 साल के इंतजार को खत्म करने की कवायद में लगी भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल में सामना कोरिया से हो रहा है। भारतीय महिला टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अजेय है। भारतीय टीम अब अपनी इस लय को बरकरार रखकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। अब दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है।
शुरुआत में कड़ा मुकाबला
भारत और कोरिया के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला देखने मिला। भारत ने शुरुआती कुछ मिनटों में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इसे गोल में नहीं बदल पाए। इस दौरान कोरिया का अच्छा डिफेंस देखने मिला। भारत ने कोरिया का डिफेंस भेदकर गोल दागने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहले क्वार्टर में भारत को कुल नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक भी गोल में नहीं बदल सका। पहला क्वार्टर गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
भारत की शुरुआती प्लेइंग-11:
बिच्छू देवी खरीबम (गोलकीपर), सलीमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, लालरेमसियामी, साक्षी राणा, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इश्किा चौधरी।
सबस्टीट्यूट: निक्की प्रधान, सविता (गोलकीपर), इशिका, शिल्पी डबास, रुतुजा डाडासो पिसल, सुनेलिता टोपो, लालथातलुआंगी।