फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: PM Modi, President Murmu Congratulate Indian Archers on Golden Hat-Trick

एशियन गेम्स: स्वर्ण-कांस्य जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम-राष्ट्रपति ने दी बधाई, बोले- देश को आप पर गर्व

Wed, 30 Sep 2026 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Sep 2026 02:19 PM IST
सार

एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों के तीन स्वर्ण जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम ने नीरू ढांडा-किनान चेनाई के मिक्स्ड ट्रैप गोल्ड को भी सराहा। तीरंदाजी के तीन गोल्ड और शूटिंग के एक स्वर्ण से भारत के पदकों की संख्या 59 हो गई है।

विज्ञापन
Asian Games 2026: PM Modi, President Murmu Congratulate Indian Archers on Golden Hat-Trick
भारतीय तीरंदाजी टीम - फोटो : PTI/IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों के शानदार प्रदर्शन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तारीफ की है। भारत ने बुधवार को कंपाउंड तीरंदाजी के तीनों इवेंट में स्वर्ण पदक जीते। पुरुष टीम ने फाइनल में चीन को 238-237 से हराया, जबकि इससे पहले महिला टीम और मिश्रित टीम ने भी गोल्ड अपने नाम किया था। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने इन उपलब्धियों पर खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने नीरू-किनान को भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरू ढांडा और किनान चेनाई को मिक्स्ड टीम ट्रैप में स्वर्ण जीतने पर बधाई दी। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड अपने नाम किया था। यह इस स्पर्धा में एशियन गेम्स का भारत का पहला स्वर्ण भी रहा। पीएम मोदी ने कहा, 'एशियन गेम्स 2026 में ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक लाने के लिए नीरू और किनान चेनाई को बधाई। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में एशियन रिकॉर्ड बनाकर भारत का इस स्पर्धा में पहला एशियन गेम्स स्वर्ण सुनिश्चित किया। भारतीय शूटिंग के लिए यह यादगार उपलब्धि है। दोनों खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
विज्ञापन


महिला तीरंदाजों की जीत पर भी पीएम ने सराहा
महिला कंपाउंड टीम के स्वर्ण पर भी प्रधानमंत्री ने ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी को बधाई दी। भारतीय टीम ने फाइनल में चीन को हराया था और उसका प्रदर्शन विश्व रिकॉर्ड के बराबर रहा। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत के लिए एक और गोल्ड! एशियन गेम्स 2026 में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी को बधाई। यह इसलिए और खास है क्योंकि उनके प्रदर्शन ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी की। तीरंदाजों की पूरी टीम के लिए यह शानदार उपलब्धि है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने भी तीरंदाजों को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला कंपाउंड टीम के साथ-साथ मिश्रित टीम में स्वर्ण जीतने वाले चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव को भी बधाई दी। महिला टीम को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 'आपकी असाधारण सटीकता, संयम और टीमवर्क ने देश को गौरवान्वित किया है। यह यादगार उपलब्धि आपको आने वाले समय में कई और मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करे।' मिश्रित टीम के गोल्ड पर उन्होंने कहा, 'हर तीर को निशाने पर लगाते हुए आपने सटीकता और निरंतरता के साथ शानदार प्रदर्शन किया। कौशल और दृढ़ संकल्प का यह शानदार प्रदर्शन है।'

पांच घंटे में भारत के खाते में चार गोल्ड
भारतीय खिलाड़ियों ने बुधवार को करीब पांच घंटे के अंदर चार स्वर्ण पदक जीते। इनमें कंपाउंड तीरंदाजी के तीन गोल्ड के अलावा नीरू ढांडा और किनान चेनाई का मिक्स्ड ट्रैप स्वर्ण शामिल है। पुरुष कंपाउंड टीम में साहिल राजेश, कुशल दलाल और मणि रत्नम गणेश की युवा तिकड़ी ने चीन को 238-237 से हराकर गोल्ड जीता। तीन राउंड के बाद भारत एक अंक से पीछे था, लेकिन आखिरी राउंड में चीन के एक तीरंदाज के आठ अंक के निशाने का भारत ने फायदा उठाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।


भारत के 59 पदक पूरे
इन चार स्वर्ण पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 59 हो गई है। भारत के खाते में अब 10 स्वर्ण, 21 रजत और 28 कांस्य पदक हैं। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने महिला 60 किग्रा बॉक्सिंग में कांस्य जीतने वाली प्रिया गंगहास को भी बधाई दी। उन्होंने प्रिया की मेहनत और फोकस की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed