{"_id":"68badc3c7859452a3c0bb36a","slug":"indian-men-s-hockey-team-will-face-tricky-china-in-its-last-super-4-stage-match-of-the-asia-cup-2025-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey Asia Cup: फाइनल में जगह बनाने से एक कदम दूर भारतीय पुरुष हॉकी टीम, अब चीन से होगा मुकाबला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey Asia Cup: फाइनल में जगह बनाने से एक कदम दूर भारतीय पुरुष हॉकी टीम, अब चीन से होगा मुकाबला
Fri, 05 Sep 2025 06:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 05 Sep 2025 06:19 PM IST
सार
भारत दो मैचों में चार अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि चीन और मलयेशिया के तीन अंक है। कोरिया एक अंक लेकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। सुपर 4 चरण से शीर्ष दो टीमें फाइनल में जाएंगी और भारत के लिए एक ड्रॉ भी काफी होगा।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अच्छी लय में नजर आ रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने से एक कदम दूर है। भारत ने सुपर चार चरण के मैच में मलयेशिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था और अब शनिवार को उसका सामना चीन से होगा। मलयेशिया के खिलाफ जीत के साथ ही भारत ने फाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए थे, लेकिन चीन के खिलाफ जीत हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम को खिताबी मैच का टिकट दिला सकती है।
विज्ञापन
फिलहाल शीर्ष पर है भारत
भारत दो मैचों में चार अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि चीन और मलयेशिया के तीन अंक है। कोरिया एक अंक लेकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। सुपर 4 चरण से शीर्ष दो टीमें फाइनल में जाएंगी और भारत के लिए एक ड्रॉ भी काफी होगा। कोरिया के खिलाफ औसत प्रदर्शन के बाद भारत ने मलयेशिया के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया हालांकि शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। भारत ने शुरुआती गोल गंवा दिया लेकिन इसके बाद शानदार वापसी की।
भारत दो मैचों में चार अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि चीन और मलयेशिया के तीन अंक है। कोरिया एक अंक लेकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। सुपर 4 चरण से शीर्ष दो टीमें फाइनल में जाएंगी और भारत के लिए एक ड्रॉ भी काफी होगा। कोरिया के खिलाफ औसत प्रदर्शन के बाद भारत ने मलयेशिया के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया हालांकि शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। भारत ने शुरुआती गोल गंवा दिया लेकिन इसके बाद शानदार वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
टूर्नामेंट में अभी तक मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद और राजिंदर सिंह ने मिडफील्ड में अच्छा खेल दिखाया है। मलयेशिया के खिलाफ फॉरवर्ड पंक्ति से उनका तालमेल कमाल का था। हार्दिक ने खास तौर पर तेज ड्रिबलिंग और अकेले गेंद लेकर दौड़ते हुए कई मौके बनाए। मनप्रीत ने दिखा दिया कि अभी भी उनके भीतर जीत की भूख कम नहीं हुई है। उन्होंने न सिर्फ मौके बनाए बल्कि गोल के सूत्रधार भी रहे।
दूसरी ओर पूल चरण में भारत से 3-4 से हारने के बाद से चीन ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। लिहाजा भारतीय टीम को एहतियात बरतनी होगी क्योंकि मामूली सी गलती से अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। सुपर 4 चरण के एक अन्य मैच में मलयेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।