{"_id":"669f920a7aea14579600e4b5","slug":"trust-team-spirit-key-to-hockey-team-s-success-in-paris-olympics-head-coach-fulton-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: हॉकी कोच फुल्टन बोले- विश्वास, टीम भावना पेरिस ओलंपिक में हॉकी टीम की सफलता की कुंजी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Paris Olympics: हॉकी कोच फुल्टन बोले- विश्वास, टीम भावना पेरिस ओलंपिक में हॉकी टीम की सफलता की कुंजी
Tue, 23 Jul 2024 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:50 PM IST
सार
भारत अपने अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगा। इसके बाद टीम 29 जुलाई को अर्जेंटीना से भिड़ेगी। इसके बाद अगले दिन आयरलैंड और एक अगस्त को गत विजेता बेल्जियम से भारत का सामना होगा। टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया के साथ दो अगस्त को भारत को खेलना है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल भारतीय पुरूष हॉकी टीम से जुड़े कोच क्रेग फुल्टन का लक्ष्य आपसी विश्वास मजबूत करना था और उन्हें यकीन है कि उनके प्रयासों का नतीजा पेरिस ओलंपिक में पदक के बेहतर रंग के रूप में मिलेगा। 14 महीने पहले पदभार संभालने वाले फुल्टन ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि तोक्यो ओलंपिक से पहले क्या तैयारियां थी लेकिन 14 महीने पहले मेरे आने के बाद से फोकस खिलाड़ियों में आपसी विश्वास बेहतर करने पर रहा है।'
उन्होंने बेहतर नतीजों के लिए दक्षिण अफ्रीका के मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अपटन की सेवाएं ली जो 2011 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं। अपटन टीम के साथ पेरिस में हैं। मानसिक दृढता के लिए उन्होंने इस महीने की शुरूआत में स्विटजरलैंड के माइक होर्न्स बेस में तीन दिन का शिविर लगाया। फुल्टन ने कहा, 'मैंने अल्पकालिन और दीर्घकालिन रणनीति बनाई और उसके हिसाब से काम किया।'
उन्होंने कहा, 'हमारी तैयारियां अच्छी रही और स्विटजरलैंड में तीन दिन का शिविर बहुत अच्छा साबित हुआ। हमने आपसी विश्वास, टीम भावना और एकजुटता बढाने पर काम किया। इसके बाद नीदरलैंड में नौ दिन अभ्यास किया और कुछ अभ्यास मैच भी खेले।' तोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक विजेता से अपेक्षाओं के बारे में उन्होंने कहा, 'मुझे अपेक्षाओं का पता है और मैं इसके लिये पूरी तरह से तैयार हूं। भारत का हॉकी का गौरवमयी इतिहास रहा है और हम उस विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं पोडियम पर रहने के बारे में कयास नहीं लगा सकता क्योंकि ओलंपिक में 12 टीमों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। पहले तीन मैच अहम है जिन पर फोकस रहेगा।' भारत अपने अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगा। इसके बाद टीम 29 जुलाई को अर्जेंटीना से भिड़ेगी। इसके बाद अगले दिन आयरलैंड और एक अगस्त को गत विजेता बेल्जियम से भारत का सामना होगा। टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया के साथ दो अगस्त को भारत को खेलना है।