फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India continued their dominant run in kabaddi at the Asian Games men's and women's team won matches

एशियन गेम्स: भारतीय कबड्डी टीम ने कायम रखा दबदबा, पुरुष टीम ने पदक पक्का किया, महिलाएं भी जीतीं

Wed, 23 Sep 2026 12:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Sep 2026 12:24 PM IST
सार

भारत ने कबड्डी में अपना दबदबा बनाए रखा है। भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते। महिला टीम ने ईरान और पुरुषों ने बांग्लादेश को हराया। पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और उसने पदक पक्का कर लिया है। 

विज्ञापन
India continued their dominant run in kabaddi at the Asian Games  men's and women's team won matches
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारत ने एशियन गेम्स की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा और महिला तथा पुरुष टीमों ने बुधवार को अपने अपने ग्रुप मैच में क्रमश: ईरान और बांग्लादेश को हराया। पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत के एक और पदक पक्का कर लिया। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय महिला टीम ने 2018 स्वर्ण पदक विजेता ईरान को दूसरे ग्रुप मैच में 37-23 से हराया। पुरुष टीम ने ग्रुप ए के तीसरे मैच में बांग्लादेश को 48-25 से मात दी।
विज्ञापन


महिला टीम की कोच प्रदर्शन से संतुष्ट
महिला कोच नीता डाडवे ने मैच के बाद कहा, 'हमने ईरान के खिलाफ काफी रणनीति बनाई थी। पहली बार हम 10 से अधिक अंक से जीते हैं। इससे पहले सारे मुकाबले करीबी रहे हैं।' यह पूछने पर कि भारत को कौन हरा सकता है, उन्होंने कहा, कोई नहीं। हम विश्व में नंबर एक हैं और यह हमारा खेल है। इसकी शुरुआत भारत में हुई। हमारे पास बेहतरीन खिलाड़ी, तकनीक, रफ्तार और दमखम के साथ आत्मविश्वास है।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय टीम ने शुरुआती मैच में बांग्लादेश को 42-21 से मात दी थी। अब भारत का सामना गुरुवार को जापान से होगा। भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही हाफ में 29-9 की बढ़त बना ली थी। बांग्लादेश ने दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वापसी नहीं कर सके। पुरुष टीम ने इससे पहले जापान को 49-24 से और दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया था। पुरुष टीम अब चीनी ताइपे से खेलेगी। भारत की दोनों टीमों ने पिछली बार हांग्झू खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed