सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's top-ranked squash player Anahat Singh primary focus on 2028 Los Angeles Olympics Games

Olympics 2028: अनाहत सिंह का ध्यान लॉस एंजिलिस ओलंपिक पर केंद्रित, स्क्वाश पहली बार बनेगा खेलों का हिस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 17 Mar 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

लॉस एंजिलिस ओलंपिक होने में अभी दो साल का समय शेष है, लेकिन भारत की स्टार स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह का ध्यान अभी से इसकी तैयारियों पर केंद्रित है। ओलंपिक में पहली बार स्क्वाश को शामिल किया गया है।

India's top-ranked squash player Anahat Singh primary focus on 2028 Los Angeles Olympics Games
अनाहत सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह को उम्मीद है कि अगले दो वर्षों में हर खिलाड़ी का ध्यान मुख्य रूप से लॉस एंजिलिस 2028 खेलों पर होगा क्योंकि इन खेलों के दौरान स्क्वाश ओलंपिक में डेब्यू करेगा। अनाहत ने ओलंपिक में पदक जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है।
Trending Videos


अनाहत ने कहा, बेशक यह बहुत रोमांचक है। यह पहली बार है जब यह ओलंपिक का हिस्सा बन रहा है और सभी खिलाड़ी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले कोई भी खिलाड़ी अधिक से अधिक राष्ट्रमंडल खेलों में खेल सकता था लेकिन अब ओलंपिक भी है और बेशक, हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह ओलंपिक में जाए, खेले और पदक जीते। अगले कुछ वर्षों में सभी का यही लक्ष्य रहेगा और दीर्घकाल में मेरे दिमाग में भी यही बात रहेगी कि मैं ओलंपिक तक ट्रेनिंग कर सकूं और संभवत: देश के लिए पदक जीत सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाहत बोलीं- एक समय में एक टूर्नामेंट पर ध्यान
अनाहत ने कहा कि वह एक समय में एक ही टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और 2023 में दो कांस्य पदक जीतने के बाद अब वह एशियाई खेलों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed