फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India sepaktakraw team suffers heartbreak in men's regu failed to progress to the semifinals at Asian Games

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष सेपकटकरा टीम को मिली निराशा, ग्रुप बी में जीते; पर सेमीफाइनल में नहीं बना पाए जगह

Wed, 23 Sep 2026 10:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Sep 2026 10:57 AM IST
सार

भारतीय पुरुष सेपकटकरा टीम रेगु स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। पुरुष टीम ने ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में फिलीपींस पर 2-1 से जीत दर्ज की, लेकिन ये आगे बढ़ने के लिए काफी नहीं रही।

विज्ञापन
India sepaktakraw team suffers heartbreak in men's regu failed to progress to the semifinals at Asian Games
पुरुष सेपकटकरा टीम - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारत की पुरुष सेपकटकरा टीम रेगु स्पर्धा के ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में फिलीपींस पर 2-1 से जीत हासिल करने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रही। रेगु स्पर्धा में तीन खिलाड़ी भाग लेते हैं। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए 3-0 से जीत की जरूरत थी, इसलिए 2-1 की जीत पर्याप्त नहीं थी। भारत, जापान और फिलीपींस ने तीन-तीन जीत हासिल कीं, जिसके बाद जापान टाईब्रेक से आगे बढ़ गया।
विज्ञापन


क्लीन स्वीप से दूर रह गया भारत
भारत फिलीपींस के खिलाफ पहले दो रेगु 2-0 (15-7, 15-10) और 2-1 (15-9, 10-15, 15-8) से जीतकर क्लीन स्वीप से सिर्फ एक जीत दूर रह गया, लेकिन तीसरा रेगु 0-2 (15-17, 11-15) से हार गया। इससे पहले भारत को जापान से 1-2 और मलयेशिया से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि जापान को मलयेशिया से 0-3 और फिलीपींस से 1-2 से हार मिली थी। मलयेशिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम थी। सेपकटकरा के पुरुष टीम रेगू स्पर्धा में सेमीफाइनल में जगह बनाने से पदक पक्का हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed