{"_id":"6ae20477de07fb30480300c9","slug":"indian-wrestler-neelam-sirohi-settled-for-a-silver-medal-at-world-wrestling-championships-result-updates-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारतीय पहलवान नीलम सिरोही ने जीता रजत पदक, फाइनल में जापान की सुसाकी से मिली हार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारतीय पहलवान नीलम सिरोही ने जीता रजत पदक, फाइनल में जापान की सुसाकी से मिली हार
Wed, 28 Oct 2026 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:49 PM IST
सार
- भारतीय महिला पहलवान नीलम सिरोही ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।
- नीलम को महिला 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्होंने रजत पदक जीता।
- काजल ढोचक ने 76 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई है और उनसे स्वर्ण की उम्मीद है।
विज्ञापन
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप
- फोटो : X
विस्तार
भारतीय पहलवान नीलम सिरोही को बुधवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 50 किग्रा फाइनल में जापान की दिग्गज युई सुसाकी से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही वह अंशु मलिक के बाद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं। सुसाकी ने अपने शानदार अभियान के दौरान एक भी अंक नहीं गंवाया और पहले पीरियड के समाप्त होने से ठीक पहले 26 वर्षीय नीलम को चित करके अपना पांचवां विश्व खिताब जीता।
सबसे सफल पहलवानों में हैं सुसाकी
टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता सुसाकी कुश्ती की सबसे सफल पहलवानों में से एक हैं। हालांकि 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत की विनेश फोगाट के हाथों मिली हार उनके दबदबे वाले करियर के दौरान एक झटका रही थी। नीलम के इस प्रदर्शन को भारतीय महिला कुश्ती के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अंशु मलिक ने 2021 में ओस्लो में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।
नीलम ने सेमीफाइनल में कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही वह पहली बार एक ही विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के मुकाबलों में पहुंचने वाली दो भारतीय महिला पहलवानों में शामिल हो गईं। दो बार की अंडर-20 विश्व चैंपियन काजल ढोचक ने भी 76 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई है।