{"_id":"6a94edd1adaa6b255705928e","slug":"lionel-messi-scores-four-as-inter-miami-thrash-montreal-7-1-in-mls-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: 39 साल के मेसी ने दागे दनादन चार गोल, इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंद दिया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
फुटबॉल: 39 साल के मेसी ने दागे दनादन चार गोल, इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंद दिया
Mon, 31 Aug 2026 08:28 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:28 AM IST
सार
39 साल के लियोनल मेसी ने मॉन्ट्रियल के खिलाफ चार गोल दागकर इंटर मियामी को 7-1 की शानदार जीत दिलाई। मेसी ने 40वें, 52वें, 83वें मिनट और स्टॉपेज टाइम में गोल किए। उन्होंने लुइस सुआरेज के गोल में भी मदद की और 18 गोल के साथ MLS में शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 39 साल की उम्र में भी गजब खेल रहे हैं। मेसी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में इंटर मियामी के लिए मॉन्ट्रियल के खिलाफ एक के बाद एक दनादन 4 गोल दागकर हैरान कर दिया। इंटर मियामी ने यह मैच 7-1 के बड़े अंतर से जीता है।
एमएलएस कप खिताब का बचाव कर रही मियामी को ब्राजीली खिलाड़ी कासेमिरो ने 20वें मिनट में 1-0 की बढ़त दिलाई। मॉन्ट्रियल को फैबियन हरबर्स नेे 37वें मिनट में 1-1 से बराबर किया। मेसी ने 40वें, 52वें , 83वें मिनट और स्टॉपेज टाइम में गोल दागे। साथ ही लुइस सुआरेज को पास देकर मियामी के चौथे गोल में भी मदद की। मियामी का एक गोल 18 साल के एलेक्स शॉ ने 89वें मिनट में किया। मेसी एमएलएस स्कोरिंग चार्ट में 18 गोल के साथ सबसे आगे हैं। एजेंसी
अध्यक्ष ही नहीं अब पूरी फीफा को ही बदलने का नया विद्रोह
एम्सटर्डम। नीदरलैंड फुटबॉल महासंघ ने रविवार को फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का समर्थन वापस लेने की घोषणा की। डच फुटबॉल ने नया अध्यक्ष नहीं नई फीफा भी बनाने का नारा दिया। साथ ही नई फीफा के स्वरुप पर चर्चा को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करने का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन
डच फुटबॉल ने कहा, 2027 में अध्यक्ष पद के चुनाव महज इसलिए नहीं हों कि फीफा का नेतृत्व कौन करेगा। पहले हमें यह तय करने की जरूरत है कि हमें किस तरह की फीफा चाहिए। तब हम तय कर सकते हैं कि उस बदलाव को लाने के लिए किस नेतृत्व की जरूरत है। हमारे लिए यह चर्चा जियानी इन्फेंटिनो से कहीं ज्यादा होनी चाहिए।