फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open: Novak Djokovic Cries on Court After Shocking First-Round Loss to Mariano Navone

यूएस ओपन: जोकोविच का 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना फिर टूटा! पहले दौर में हारकर बाहर; कोर्ट पर फूट-फूटकर रोए

Mon, 31 Aug 2026 09:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Aug 2026 09:39 AM IST
सार

नोवाक जोकोविच का यूएस ओपन में 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना पहले ही दौर में टूट गया। चौथी वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी को मैरियानो नवोने ने पांच सेट तक चले मुकाबले में 7-6, 5-7, 6-4, 2-6, 6-1 से हराया। शारीरिक परेशानियों के बीच जोकोविच कोर्ट पर भावुक होकर रो पड़े।

विज्ञापन
US Open: Novak Djokovic Cries on Court After Shocking First-Round Loss to Mariano Navone
जोकोविच पहले दौर में हारे - फोटो : Twitter

विस्तार

नोवाक जोकोविच के लिए यूएस ओपन का आगाज बेहद दर्दनाक रहा। रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के इरादे से उतरे चौथी वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी को पहले ही दौर में अर्जेंटीना के मैरियानो नवोने के हाथों हार का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे तक चले मुकाबले में 25 साले के नवोने ने 39 साल के जोकोविच को 7-6, 5-7, 6-4, 2-6, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। यह नवोने के करियर की सबसे बड़ी जीत रही। इस जीत के साथ उन्होंने रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज कराया। वह 2006 से यानी पिछले 21 साल में किसी ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में हराने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी और बीमारी से जूझते रहे जोकोविच
 
  • आर्थर ऐश स्टेडियम में मुकाबले की शुरुआत से ही जोकोविच शारीरिक परेशानियों से जूझते नजर आए। क्लोज्ड रूफ (बंद छत) होने से पहले वह बार-बार सिर पर बर्फ का बैग रखते दिखे। न्यूयॉर्क की उमस भरी परिस्थितियों में वह असहज नजर आए और छत बंद होने के बाद सुपरवाइजर से एसी चलाने के बारे में भी पूछा।
  • तीसरे सेट में उनकी परेशानी और बढ़ गई। छठे गेम के दौरान जोकोविच ने कई बार उल्टी की। वह कोर्ट के पीछे झुक गए, लेकिन इसके बाद भी मुकाबला जारी रखा। टूर्नामेंट के फिजियो ने उन्हें टैबलेट दी, जबकि उनकी टीम कोर्टसाइड से उन्हें लिक्विड देती रही। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और लड़ते रहे।



पिछड़ने के बाद जोकोविच ने की वापसी
जोकोविच ने खराब शुरुआत के बाद मुकाबले में वापसी की। वह पहले सेट का टाईब्रेक हार गए थे, लेकिन दूसरे सेट में 7-5 से जीत दर्ज कर उन्होंने मैच बराबर करने की दिशा में कदम बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने तीसरा सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। शारीरिक परेशानियों के बावजूद जोकोविच ने खुद को मुकाबले में बनाए रखा और एक समय वह जीत से सिर्फ एक सेट दूर थे, लेकिन नवोने ने हार नहीं मानी।

निर्णायक सेट में छलके आंसू
नवोने ने चौथे सेट में जोरदार वापसी करते हुए इसे 6-2 से जीत लिया और मुकाबले को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया। पांचवें सेट में जोकोविच पूरी तरह थके हुए नजर आए। नवोने ने 4-1 की बढ़त बनाई तो सर्बियाई खिलाड़ी की ऊर्जा साफ तौर पर खत्म होती दिखी। इसी दौरान जोकोविच कोर्ट पर रो पड़े। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन के लिए यह बेहद भावुक पल था। उनकी पत्नी जेलेना भी दर्शक दीर्घा में परेशान नजर आईं। दूसरी ओर नवोने ने अपना धैर्य बनाए रखा और निर्णायक सेट 6-1 से जीतकर जोकोविच को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
 

25वें ग्रैंड स्लैम का इंतजार बढ़ा
जोकोविच न्यूयॉर्क में अपने 25वें ग्रैंड स्लैम एकल खिताब के लिए उतरे थे। यह जीत उन्हें पुरुष एकल में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाला खिलाड़ी बना सकती थी। इसके अलावा वह यूएस ओपन में जिमी कॉनर्स की 98 मैच जीतने की उपलब्धि को पीछे छोड़ने से भी सिर्फ चार जीत दूर थे, लेकिन पहले ही दौर में हार के साथ उनका यूएस ओपन अभियान खत्म हो गया।

जोकोविच ने नॉर्थ अमेरिकन हार्ड-कोर्ट सीजन में सिर्फ एक मैच खेलकर इस टूर्नामेंट में प्रवेश किया था। सिनसिनाटी में भी उन्हें गर्मी और उमस से जूझना पड़ा था और वह थियागो अगस्टिन तिरांते से हार गए थे। अब जोकोविच को 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब के अपने इंतजार को किसी और टूर्नामेंट तक बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed