सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra and Sumit Antil Allege Mental Harassment Against Coach Naval

खेल जगत में हड़कंप: नीरज चोपड़ा-सुमित अंतिल ने कोच नवल पर लगाए मानसिक उत्पीड़न के आरोप; SAI तक पहुंची शिकायत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 17 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है, जिसका समर्थन नीरज चोपड़ा समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी किया। मामले की शिकायत साइ से की गई है।

Neeraj Chopra and Sumit Antil Allege Mental Harassment Against Coach Naval
नीरज चोपड़ा-सुमित अंतिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और मौखिक दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस शिकायत का समर्थन ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी किया है। अंतिल ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को लिखित शिकायत में कहा कि कोच नवल सिंह न केवल उनका मानसिक उत्पीड़न करते थे, बल्कि उनके और नीरज चोपड़ा के परिवारों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोच जानबूझकर अपमानजनक बातें रिकॉर्ड कर टीम प्रबंधन तक पहुंचाते थे, ताकि यह बातें खिलाड़ियों तक पहुंचें।
Trending Videos


साइ का जवाब
साइ ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, लेकिन स्पष्ट किया कि नवल सिंह उनके कर्मचारी नहीं हैं। वे एएफआई द्वारा राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के तहत एक अन्य शीर्ष खिलाड़ी को ट्रेनिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य खिलाड़ियों का समर्थन
अंतिल ने बताया कि उनकी शिकायत का समर्थन नीरज चोपड़ा के अलावा पैरा-एथलीट नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत किए एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर शीर्ष खिलाड़ियों की बात नहीं सुनी जाती, तो अन्य खिलाड़ियों को न्याय कैसे मिलेगा।

विवाद की पृष्ठभूमि
कोच नवल सिंह को 2015 में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला था और वे फिलहाल उभरते भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव को प्रशिक्षण दे रहे हैं। अंतिल ने आशंका जताई कि कोच का व्यवहार इस कारण भी हो सकता है कि वे चाहते हैं कि सचिन यादव, नीरज चोपड़ा से बेहतर प्रदर्शन करें। यह मामला अब खेल जगत में गंभीर चर्चा का विषय बन गया है और सभी की नजरें साई तथा एएफआई की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed