{"_id":"65d1e09895f2b89d53086bd8","slug":"football-aiff-announces-23-member-squad-for-turkish-women-s-cup-ashalata-devi-gets-command-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football: एआईएफएफ ने तुर्की महिला कप के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित की, आशालता देवी को मिली कमान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Football: एआईएफएफ ने तुर्की महिला कप के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित की, आशालता देवी को मिली कमान
Sun, 18 Feb 2024 04:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 18 Feb 2024 04:19 PM IST
सार
भारत चार देशों के इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 21 फरवरी को एस्तोनिया के खिलाफ खेलेगा। राउंड रोबिन आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में भारत इसके बाद 24 फरवरी को हांगकांग और 27 फरवरी को कोसोवा से भिड़ेगा।
विज्ञापन
आशालता देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने 21 से 27 फरवरी तक अलान्या में होने वाले तुर्की महिला कप 2024 के लिए रविवार को 23 सदस्यीय महिला सीनियर टीम की घोषणा की। भारतीय टीम सोमवार को तुर्की रवाना होगी। इससे पहले भारत ने 2019 और 2021 में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।
भारत चार देशों के इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 21 फरवरी को एस्तोनिया के खिलाफ खेलेगा। राउंड रोबिन आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में भारत इसके बाद 24 फरवरी को हांगकांग और 27 फरवरी को कोसोवा से भिड़ेगा। तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम चैंपियन बनेगी।
भारतीय टीम इस प्रकार है:
विज्ञापन
भारत चार देशों के इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 21 फरवरी को एस्तोनिया के खिलाफ खेलेगा। राउंड रोबिन आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में भारत इसके बाद 24 फरवरी को हांगकांग और 27 फरवरी को कोसोवा से भिड़ेगा। तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम चैंपियन बनेगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम इस प्रकार है:
- गोलकीपर: श्रेया हुडा, इलांगबाम पंथोई चानू, मोनालिसा देवी मोइरांगथेम
- डिफेंडर: आशालता देवी लोइटोंगबीएम, रंजना चानू सोरोखैबम, डालिमा छिब्बर, जूली किशन, अस्तम ओरांव, शिल्की देवी हेमम।
- मिडफील्डर: अंजू तमांग, संगीता बासफोर, कार्तिका अंगमुथु, मनीषा, काजोल डिसूजा, इंदुमथी कथिरेसन।
- फॉरवर्ड: ग्रेस डांगमेई, सौम्या गुगलोथ, करिश्मा पुरूषोत्तम शिरवोइकर, संध्या रंगनाथन, संजू, प्यारी ज़ाक्सा, काव्या पक्किरसामी, ज्योति।
- मुख्य कोच: लैंगम चाओबा देवी।
विज्ञापन