{"_id":"63b1c2e7b893217c4f102128","slug":"national-boxing-championshoip-commonwealth-games-gold-medalist-gaurav-solanki-in-last-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Boxing Championshoip: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी अंतिम-16 में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
National Boxing Championshoip: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी अंतिम-16 में
Sun, 01 Jan 2023 10:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:59 PM IST
सार
सोलंकी ने 60 भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश के नवराज चौहान को कड़े संघर्ष में रिव्यू के बाद 5-2 से हराया। वह अंतिम-16 में अब मध्य प्रदेश के हरेंद्र सिंह के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल, 2018 के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अंतिम-16 में जगह बना ली है। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों में ही दो बार कांस्य पदक जीतने वाले सेना के मोहम्मद होसामुद्दीन ने भी जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
सोलंकी ने 60 भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश के नवराज चौहान को कड़े संघर्ष में रिव्यू के बाद 5-2 से हराया। वह अंतिम-16 में अब मध्य प्रदेश के हरेंद्र सिंह के खिलाफ खेलेंगे। 57 भार वर्ग में होसामुद्दीन ने असम के बुलेन बोरगोहेन को 5-0 से हराया। वह अगले दौर में मिजोरम के लाललावमा से भिड़ेंगे। 51 भार वर्ग में होसामुद्दीन के साथी सेना के विश्वामित्र ने ओडिशा के एन माधबा को हराया।