WWE Royal Rumble 2026 Result: रेसलमेनिया-42 की राह तय, ट्राइबल चीफ की दमदार वापसी; एजे स्टाइल्स की भावुक विदाई
डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉयल रंबल ने रेसलमेनिया 42 की नींव रख दी है। रोमन रेंस ने अपनी जीत से एक बार फिर डब्ल्यूडब्ल्यूई टाइटल पर अपना दावा ठोका, लिव मॉर्गन ने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की और एजे स्टाइल्स ने एक भावुक विदाई ली।
विस्तार
मेंस रॉयल रंबल मुकाबला पूरी तरह रणनीति, ताकत और अनुभव की परीक्षा था। रोमन रेंस ऐसे समय में रिंग में उतरे, जब उनके पास साबित करने को कुछ नहीं था, लेकिन खोया हुआ साम्राज्य वापस पाने की भूख जरूर थी। मैच में कोडी रोड्स, ब्रॉक लेसनर जैसे दिग्गज मौजूद थे, लेकिन अंत में कहानी सिमटकर आई रोमन रेंस बनाम गुंथर पर अटक गई।
मेंस रॉयल रंबल के आखिर में 'द रिंग जनरल' गुंथर और ट्राइबल चीफ रोमन रेंस बचे। गुंथर ने इस दौरान अपना दबदबा बनाए रखा और कई बार रोमन रेंस को बाहर करने के बेहद करीब पहुंच गए। ऑस्ट्रियन पावरहाउस की ताकत के सामने रेंस लड़खड़ाते जरूर दिखे, लेकिन बड़े मुकाबलों का अनुभव आखिरकार काम आया। अंतिम पलों में एक जोरदार स्पीयर के साथ रोमन रेंस ने गुंथर को टॉप रोप के बाहर फेंक दिया और अपने करियर की दूसरी रॉयल रंबल जीत दर्ज की।
ACKNOWLEDGE HIM ☝️
— Bleacher Report (@BleacherReport) January 31, 2026
ROMAN REIGNS IS GOING TO WRESLTEMANIA 🔥
(via @WWE)pic.twitter.com/mexNUVSdeo
इस जीत के साथ रोमन रेंस के सामने कई रास्ते खुल गए हैं। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीतकर फिर से खुद को हेड ऑफ द टेबल साबित कर सकते हैं या फिर सीएम पंक के खिलाफ पहली बार सिंगल्स मुकाबले में उतरकर ब्लॉकबस्टर मैच दे सकते हैं। सीएम पंक फिलहाल वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन हैं। रोमन किसी भी रास्ते को चुनें, एक बात साफ है, रेसलमेनिया 42 की राह अब एक बार फिर ट्राइबल चीफ से होकर ही जाएगी।
वुमेंस रॉयल रंबल मुकाबला रात का सबसे अप्रत्याशित मैच साबित हुआ। निक्की बेला की जुड़वा बहन और दिग्गज रेसलर ब्री बेला की सरप्राइज वापसी ने दर्शकों में पुरानी यादें ताजा कर दीं। ब्री बेला ने चार साल बाद भी अपनी क्लास दिखा दी, लेकिन इस मैच की असली नायिका बनीं लिव मॉर्गन।
लिव मॉर्गन की ऐतिहासिक जीत
नंबर 14 पर एंट्री करने वाली लिव मॉर्गन ने हर चुनौती का डटकर सामना किया। लैश लीजेंड की आंधी में चार सुपरस्टार्स बाहर हुईं, लेकिन मॉर्गन टिके रहीं। आखिरी क्षणों में टिफनी स्ट्रैटन और सोल रूका के साथ त्रिकोणीय संघर्ष हुआ। स्ट्रैटन द्वारा रूका को बाहर करने के बाद, मॉर्गन ने बिजली की तेजी से ओब्लिवियन मूव लगाकर जीत अपने नाम की। यह जीत लिव मॉर्गन के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जा रही है।
Love Liv Morgan as the women’s rumble winner. One of the biggest stars in the company for the last two years now and tailor made for a major WrestleMania match. Great showing tonight and interesting to see what happens with Raquel now #RoyalRumble pic.twitter.com/6nSrxbIez2
— Gorilla Position (@WWEGP) January 31, 2026
रात का सबसे भावनात्मक पल आया एजे स्टाइल्स बनाम गुंथर मुकाबले में। यह मैच स्टाइल्स के करियर पर दांव था। स्टाइल्स ने 450 स्प्लैश और स्टाइल्स क्लैश जैसे दांव खेले, लेकिन गुंथर की क्रूरता भारी पड़ी। गुंथर ने स्लीपर होल्ड लगाया और स्टाइल्स ने टैप आउट करने से इनकार करते हुए बेहोश होना चुना। घंटी बजते ही यह साफ हो गया कि एजे स्टाइल्स का डब्ल्यूडब्ल्यू करियर समाप्त हो चुका है। पूरा रियाद स्टेडियम खड़ा होकर इस 'फेनोमेनल सुपरस्टार' स्टाइल्स को सलाम करता नजर आया।
NO SONRÍAS AJ STYLES
— LuigiWrestling (@LuigiWrestling) January 31, 2026
POR FAVOR #ROYALRUMBLE pic.twitter.com/Tt2sZ3MWTO
