{"_id":"6a784fcaaf14a1878107ca01","slug":"pm-modi-meets-commonwealth-games-athletes-see-photos-and-videos-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026: पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचा भारतीय दल, देश का परचम लहराने वाले खिलाड़ी उत्साह से लबरेज","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026: पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचा भारतीय दल, देश का परचम लहराने वाले खिलाड़ी उत्साह से लबरेज
Sun, 09 Aug 2026 04:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:03 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 39 पदक जीते, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI-PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देंगे और उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे।
पीएम से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं एथलीट्स
विज्ञापन
पीएम से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं एथलीट्स
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय एथलीट सीमा कालीरमणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि हर किसी का सपना होता है कि वह ऐसा कुछ करे, जिससे प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिले। यह ऐसा विशेषाधिकार है, जिसे हासिल करने का अवसर केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।'
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पैरा-एथलीट सोमन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री से मिलने का यह अवसर पाकर मैं बेहद खुश हूं। यह देखकर भी मुझे बहुत खुशी होती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैरालंपिक और पैरा-एथलीटों को कितना समर्थन दे रहे हैं। इससे हमें काफी प्रेरणा मिलती है और बेहतर प्रदर्शन करने का हौसला मिलता है।'
- कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 48 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय वेटलिफ्टर सैखोम मीराबाई चानू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का बहुत समर्थन किया है। इस बार भी हम पदक जीतने वाले खिलाड़ी उनसे मिलने जा रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा रहेगा। वह हमेशा हमारा समर्थन करते हैं, तब भी जब हम कोई पदक नहीं जीत पाते हैं।'
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पैरा-एथलीट शुभम जुयाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'यह बहुत शानदार एहसास है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने हमें देश के लिए पदक जीतकर वापस आने के बाद उनसे मिलने के लिए आमंत्रित किया है। वहां हम उनसे बातचीत भी करेंगे, इसलिए यह बहुत अच्छा लग रहा है। यह हमारे लिए एक शानदार अवसर है।'
- मुलाकात से पहले भारतीय पैरा शॉट पुट खिलाड़ी और स्वर्ण पदक विजेता सोमन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला है। इस तरह का समर्थन मिलने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। दूसरे देशों के एथलीट जब हमारे देश और प्रधानमंत्री की ओर से मिलने वाले समर्थन के बारे में सुनते हैं तो वे भी हैरान रह जाते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है और इससे हमें प्रेरणा मिलती है। यह हमें देश के लिए और अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत
- ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक जीते। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
- इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम थी। कई ऐसे खेल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे, जिनमें भारत पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के खाते में 39 पदक जोड़े।
कई खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
ग्लासगो में भारतीय दल के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा। बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। भारोत्तोलन और पैरा खेलों में भी भारत को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं।
ग्लासगो में भारतीय दल के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा। बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। भारोत्तोलन और पैरा खेलों में भी भारत को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं।