फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian squad announced for AHF Junior Asia Cup 2026 know

AHF Junior Asia Cup 2026: जूनियर एशिया कप के लिए भारत की 18 सदस्यीय हॉकी टीम घोषित, अनमोल एक्का कप्तान

Sat, 08 Aug 2026 09:05 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 08 Aug 2026 09:05 PM IST
सार

हॉकी इंडिया ने चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाले एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Indian squad announced for AHF Junior Asia Cup 2026 know
हॉकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock

विस्तार

हॉकी इंडिया ने चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाले एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय मुख्य टीम चुनी गई है, जबकि दो खिलाड़ियों को वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। डिफेंडर अनमोल एक्का टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन

बंगलूरू में चल रही तैयारी
भारतीय टीम फिलहाल बंगलूरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में नए मुख्य कोच फ्रेडरिक सोयेज की निगरानी में प्रशिक्षण कर रही है। टीम ने टूर्नामेंट की तैयारियों के तहत हाल ही में बेल्जियम का एक्सपोजर दौरा भी किया था, जहां खिलाड़ियों ने मजबूत अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ मुकाबले खेले।

इस दौरे से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच खेलने का अनुभव मिला। साथ ही टीम को अपनी प्रगति का आकलन करने, संयोजन बेहतर करने और टूर्नामेंट से पहले तैयारियों को मजबूत करने का मौका मिला। भारतीय टीम फिलहाल साइ केंद्र में मलेशिया की अंडर-21 टीम के खिलाफ अभ्यास मैचों के जरिए भी अपनी तैयारियों को धार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सोयेज को टीम से उम्मीदें
टीम चयन पर कोच फ्रेडरिक सोयेज ने कहा कि जूनियर एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में अच्छा संतुलन और गहराई है। खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है और प्रतिबद्धता, अनुशासन तथा सुधार की मजबूत इच्छा दिखाई है। उन्होंने कहा कि टीम का चयन लगातार अच्छे प्रदर्शन, रवैये और दबाव में टीम की रणनीति को लागू करने की क्षमता के आधार पर किया गया है। सोयेज ने कहा, 'यह काफी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा और हम हर प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करते हैं। हमारा ध्यान अनुशासित और आक्रामक हॉकी खेलने के साथ अपनी रणनीति पर कायम रहने पर होगा।'

खिलाड़ियों के विकास के लिए अहम टूर्नामेंट
एएचएफ जूनियर एशिया कप एशिया की प्रमुख जूनियर हॉकी प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें महाद्वीप की उभरती हुई शीर्ष टीमें हिस्सा लेती हैं। भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट खुद को क्षेत्र की मजबूत टीमों के खिलाफ परखने का अहम मौका होगा। कोच सोयेज ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है और उन्हें भरोसा है कि यह टीम मजबूत प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित कर सकती है। टूर्नामेंट का मैच कार्यक्रम और टीमों के पूल की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय टीम
  • गोलकीपर: विवेक लकड़ा, कुणाल तेवतिया
  • डिफेंडर: अनमोल एक्का (कप्तान), रोहित कुल्लू, चिराग, रविंदर, आशु मौर्य, संजीत तिर्की, सुखविंदर
  • मिडफील्डर: अद्रोहित एक्का, हरपाल, जीतपाल, मनमीत सिंह राय
  • फॉरवर्ड: अजीत यादव, प्रभदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, आर्यन एक्सेस, लोवनूर सिंह
  • वैकल्पिक खिलाड़ी: अर्जुन संतोष हरगुडे, रितिक लकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed