फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Pickleball Players Shine at Asian Junior Championship, Win Three Medals

एशियन जूनियर चैंपियनशिप: भारतीय पिकलबॉल खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक जीते

Sat, 08 Aug 2026 09:54 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 08 Aug 2026 09:54 PM IST
सार

एशियन जूनियर पिकलबॉल चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक जीते।

विज्ञापन
Indian Pickleball Players Shine at Asian Junior Championship, Win Three Medals
भारतीय पिकलबॉल खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन पिकलबॉल जूनियर ओपन/एशियन जूनियर चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। थाईलैंड के नाखोन पाथोम स्थित माहिडोल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

स्तुति-अंजलि ने जीता स्वर्ण
भारत के लिए पदक जीतने की शुरुआत स्तुति और अंजलि की जोड़ी ने की। दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-18 गर्ल्स डबल्स वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद अंजलि पोल ने अंडर-18 गर्ल्स सिंगल्स में रजत पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में एक और पदक जोड़ा। वहीं, आद्या और कीर्ति की जोड़ी ने अंडर-12 गर्ल्स डबल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया।

युवा खिलाड़ियों के लिए अहम मंच
एशिया फेडरेशन ऑफ पिकलबॉल (एएफपी) की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में एशिया के कई उभरते हुए जूनियर पिकलबॉल खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलने और कॉन्टिनेंटल स्तर पर अनुभव हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है।

इस प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य जूनियर खिलाड़ियों के विकास को बढ़ावा देने के साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना और उनके लिए आगे बढ़ने का मजबूत रास्ता तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पिकलबॉल के भविष्य को लेकर बढ़ा भरोसा
भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अरविंद प्रभु ने कहा कि एशियन जूनियर चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतना भारत में जूनियर पिकलबॉल की बढ़ती क्षमता और गहराई को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए इस स्तर पर अंतरराष्ट्रीय अनुभव बेहद जरूरी है। इस तरह के प्रदर्शन से भारतीय पिकलबॉल के भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ता है।

भारत के एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक ने इस चैंपियनशिप में देश के जूनियर पिकलबॉल खिलाड़ियों की बढ़ती क्षमता को उजागर किया है। साथ ही, इस प्रदर्शन से युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed