फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra Hails Ashish Yadav After U20 Worlds Silver, Says Super Proud of You

U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: आशीष यादव के रजत पदक पर नीरज चोपड़ा हुए गदगद, बोले- यह तो बस शुरुआत है

Sat, 08 Aug 2026 10:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 08 Aug 2026 10:22 PM IST
सार

आशीष यादव ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 74.09 मीटर के प्रयास के साथ भाला फेंक में रजत पदक जीता। नीरज चोपड़ा ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें आशीष पर बेहद गर्व है और यह उनके लिए सिर्फ शुरुआत है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra Hails Ashish Yadav After U20 Worlds Silver, Says Super Proud of You
आशीष यादव-नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS-ANI

विस्तार

भारत के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले युवा भारतीय एथलीट आशीष यादव को बधाई दी है। नीरज ने कहा कि एक भाला फेंक खिलाड़ी के तौर पर आशीष की इस उपलब्धि को देखना उनके लिए खास है। आशीष ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में 74.09 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह दूरी अपने तीसरे प्रयास में हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से भारत को प्रतिष्ठित जूनियर वैश्विक प्रतियोगिता में पोडियम स्थान मिला।
विज्ञापन

क्यो बोले नीरज?
नीरज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आशीष की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लिखा, 'भारतीय एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते और जीतते देखना हमेशा शानदार एहसास होता है। एक भाला फेंक खिलाड़ी के तौर पर यह मेरे लिए थोड़ा और खास है। अंडर-20 वर्ल्ड्स में रजत जीतने पर तुम्हारे लिए बेहद गर्व है, आशीष। यह तो बस शुरुआत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के हेयमन्स ने जीता स्वर्ण
स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के हेयमन्स ने 80.50 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। डोमिनिका के जेम्स 73.89 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भारत के एक अन्य खिलाड़ी टी. धरनीधरन भी फाइनल में उतरे। उन्होंने 72.35 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ छठा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नीरज ने 2016 में रचा था इतिहास
आशीष का रजत पदक जूनियर स्तर पर भाला फेंक में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। पिछले एक दशक में नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों ने देश में इस स्पर्धा को नई पहचान दिलाई है। नीरज ने खुद 2016 विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में भाला फेंक का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने तब 86.48 मीटर के विश्व जूनियर रिकॉर्ड के साथ इतिहास रचा था। 

इसके बाद उन्होंने टोक्यो 2020 ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस 2024 ओलंपिक में रजत पदक जीतकर भारत के सबसे सफल ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों में अपना नाम दर्ज कराया। अब नीरज की नजर इस साल होने वाली लुसाने डायमंड लीग पर है, जहां उन्हें श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरगे से कड़ी चुनौती मिल सकती है। पथिरगे ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक 89.75 मीटर के प्रयास के साथ जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed