{"_id":"69ca6828a08357874d059ae5","slug":"preeti-pawar-and-deepak-give-india-winning-start-at-asian-boxing-championships-2026-match-results-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Boxing: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रीति-दीपक की जीत से शुरुआत, निकहत-लवलीना को मिला बाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Boxing: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रीति-दीपक की जीत से शुरुआत, निकहत-लवलीना को मिला बाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार
एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पंवार और दीपक ने सोमवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के अभियान की सकारात्मक शुरुआत करते हुए अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज की।
निकहत जरीन
- फोटो : World Boxing
विज्ञापन
विस्तार
मंगोलिया में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत की प्रीति पवार और दीपक ने शानदार शुरुआत की है। सोमवार को इन मुक्केबाजों ने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ कड़े मुकाबले जीते। महिलाओं की 54 किलोग्राम श्रेणी में, विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति पवार ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की एलिना बाजारोवा को सर्वसम्मति से 5-0 से हराया।
Trending Videos
दीपक ने खंडित फैसले में जीता मुकाबला
पुरुषों के 70 किलोग्राम श्रेणी में दीपक ने आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान के खावासबेक असदुल्लाएव को 3-2 के खंडित फैसले से कड़े मुकाबले में हराया। एमेच्योर मुक्केबाजी में अपनी ताकत के लिए पहचाने जाने वाले देश के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलते हुए दीपक ने इस कड़े मुकाबले में बेहतरीन रणनीतिक अनुशासन और जुझारूपन का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में खेले गए दो मैचों में से दोनों में जीत हासिल करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है।

इससे पहले रविवार को ड्रॉ के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में होने वाले प्रमुख शुरुआती मुकाबलों और बाई पाने वाले खिलाड़ियों की पुष्टि की गई थी। जहां प्रीति का मुकाबला 54 किलोग्राम श्रेणी में बाजारोवा से तय हुआ, वहीं प्रिया का मुकाबला 60 किलोग्राम श्रेणी में रिम्मा वोलोसेंको से निर्धारित किया गया। इसके अलावा मीनाक्षी का मुकाबला जापान की यूका सादामात्सु से होगा, जबकि पूजा रानी कजाकिस्तान की नादेजदा र्याबेट्स का सामना करेंगी।
कई मुक्केबाजों को मिला बाई
इस बीच, निकहत जरीन, जैस्मीन लंबोरिया, अंकुशिता बोरो, अरुंधति चौधरी, लवलीना बोरगोहेन और अल्फिया पठान को बाई मिलने के कारण सीधे अगले दौर में प्रवेश मिल गया है। पुरुषों की तरफ से विश्वनाथ सुरेश का मुकाबला बेकजात एर्गेशोव (किर्गिस्तान) से होगा। जादुमणि सिंह 55 किलोग्राम भार वर्ग के एक कड़े मुकाबले में रुई यामागुची का सामना करेंगे। सचिन का मुकाबला बुयांदलाई बायारखू से होगा, जबकि आदित्य प्रताप सिंह का सामना मौदा अलहवसाव से होगा। अंकुश और नरेंद्र को 'बाई' मिलने से वे अगले दौर में पहुंच गए हैं, जबकि आकाश, लोकेश और हर्ष चौधरी भी अपनी-अपनी श्रेणियों में अहम मुकाबलों के लिए तैयार हैं।