सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   6th Season of the Shri Ram Murti Memorial T20 Prize Money Cricket Tournament kicks off on April 3rd

Sports: श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 का आगाज तीन अप्रैल से, 12 टीमें होंगी शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 का आगाज तीन अप्रैल से होगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्राइज मनी में भी इजाफा किया गया है। 

6th Season of the Shri Ram Murti Memorial T20 Prize Money Cricket Tournament kicks off on April 3rd
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में श्री राम मूर्ति स्मारक (एसआरएमएस) ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाला श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 तीन अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। ट्रस्ट के सेक्रेटरी एवं बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक आदित्य मूर्ति ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी की गई है। पिछले वर्ष जहां विजेता को एक लाख रुपये दिए गए थे, वहीं इस साल चैंपियन टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 11 हजार रुपये जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को 5100-5100 रुपये दिए जाएंगे।
Trending Videos


बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में दिल्ली, मेरठ, प्रयागराज, बुलंदशहर, अमरोहा, पीलीभीत और मेजबान बरेली की कुल 12 प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को चार ग्रुप में विभाजित किया गया है, जिसमें आईके कलेक्शन बरेली, एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी, मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और जीका इलाहाबाद जैसी दिग्गज टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट का स्वरूप पेशेवर रखा गया है जिसमें सभी खिलाड़ी रंगीन ड्रेस में सफेद गेंद से प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अप्रैल को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला 
टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला दोपहर दो बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 6:30 बजे से फ्लड लाइट में खेला जाएगा। उद्घाटन दिवस पर पहला मुकाबला एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और बजाज टेक्सटाइल अमरोहा के बीच होगा। लीग चरणों के बाद नो और 10 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल और 11 अप्रैल को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का महामुकाबला यानी फाइनल मैच 12 अप्रैल को शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। कुल 19 मैचों के इस सफर में ग्रुप स्टेज पर हर टीम को दो-दो मैच खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे श्रेष्ठ दो टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed