फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP Ankita Sharma transferred 19 police personnel including three inspectors in Budaun

Budaun News: एसएसपी ने दो इंस्पेक्टर और 16 दरोगाओं का किया तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती

Thu, 06 Aug 2026 03:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 06 Aug 2026 03:44 PM IST
सार

बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा ने इंस्पेक्टर और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। दो इंस्पेक्टर सहित 19 दरागाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
SSP Ankita Sharma transferred 19 police personnel including three inspectors in Budaun
एसएसपी अंकिता शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें दो इंस्पेक्टर और 16 दरोगा शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एक हेड कांस्टेबल का भी तबादला किया गया है। एसएसपी की ओर से बुधवार रात तबादला सूची जारी की गई। 

विज्ञापन


प्रभारी मॉनिटरिंग सेल निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को यातायात का प्रभारी बनाया गया है। यह तैनाती यातायात प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद हुई है। पुलिस लाइन से निरीक्षक मनोज कुमार को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस्लामनगर से हटाए गए निरीक्षक जितेंद्र सिंह को अब डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। थाना वजीरगंज की चौकी बगरैन के प्रभारी उपनिरीक्षक अखिल तोमर को उसावां थाने भेजा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक संदीप गुप्ता को चौकी बगरैन का नया प्रभारी बनाया गया है। सत्यपाल सिंह को इस्लामनगर थाने की चौकी धीमरपुरा बढईपुल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक विष्णु दत्ता का सहसवान से दातागंज स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें बिसौली भेजा गया है। मुख्य आरक्षी वीरसेन को गोपनीय कार्यालय सीओ बिसौली से सीओ दातागंज के कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती
पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों में एसएसआई बनाया गया है। श्रीपाल सिंह को एसएसआई हजरतपुर, अजय शर्मा को एसएसआई बिसौली की जिम्मेदारी मिली है। मनोज कुमार को एसएसआई फैजगंज बेहटा, देवेंद्र सिंह को एसएसआई बिनावर बनाया गया है। राजदीप सिंह को एसएसआई कादरचौक और हरिओम सिंह को कोतवाली का ही एसएसआई नियुक्त किया गया है।

अन्य उपनिरीक्षकों के तबादले
पुलिस लाइन से जितेंद्र कुमार को इस्लामनगर थाने भेजा गया है। शिवम सक्सेना को थाना साइबर क्राइम और कमलेश सिंह को थाना उसहैत में तैनात किया गया है। एक अन्य मनोज कुमार को थाना उसावां भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed