फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children engaged in the worship of Lord Bholenath by becoming Kanwariyas in sawan

Budaun News: कांवड़िया बनकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में जुटे बच्चे, कछला घाट से गंगाजल लेकर हुए रवाना

Thu, 06 Aug 2026 04:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 06 Aug 2026 04:48 PM IST
सार

सावन में कछला गंगा घाट पर बड़ी संख्या में बच्चे कांवड़िया बनकर गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं। पीलीभीत के देवरिया कला, शाहजहांपुर और बरेली से कई टोलियां बृहस्पतिवार को रवाना हुईं। ये सभी गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए निकले।

विज्ञापन
Children engaged in the worship of Lord Bholenath by becoming Kanwariyas in sawan
कछला घाट पर कांवड़िये - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन माह में छोटे-छोटे बच्चे भी कांवड़िया बनकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में जुटे हैं। बदायूं के कछला गंगा घाट पर बड़ी संख्या में बच्चे गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं। वहीं, पीलीभीत जनपद के बीसलपुर तहसील के गांव देवरिया कलां के 8 से 12 साल के कांवड़िये कछला गंगाघाट पर अपने माता-पिता के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन


देवरिया कलां से दो टोली बुधवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली से कछला घाट पहुंचीं। टोली में 200 श्रद्धालु शामिल थे। बच्चों के अलावा महिलाएं-पुरुष भी हैं। हर-हर महादेव का जयकारा और भजन कीर्तन करते हुए सभी पहुंचे। रातभर गंगा तीरे रुककर बृहस्पतिवार तड़के कछला गंगाघाट से जल लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


7 वर्षीय रघुवीर, 12 वर्षीय चंद्रपाल, 12 वर्षीय नंदू, 11 वर्षीय निशांत सावन के दूसरे सोमवार को पीलीभीत के गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उनके साथ गांव के ही रूपकिशोर, प्रताप सिंह, राकेश,  सुरेंद्र कुमार रवाना हुए। गांव के मुनीश प्रहृलाद ने बताया कि बच्चे पिछली वर्ष भी आए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

17वीं बार पटना देवकली मंदिर पर जलाभिषेक करने निकले शिवभक्त
शाहजहांपुर जिले के कलान की शिव भक्तों की टोली कछला गंगा घाट से जल लेकर बृहस्पतिवार सुबह रवाना हुई। करीब सात बजे पूजा-अर्चना करके गंगाजल लेकर चले। ये सभी रविवार शाम पटना देवकली मंदिर में पहुंच शाम को विश्राम करेंगे और सोमवार की तड़के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। 

इस टोली में 96 लोग शामिल हैं। पंकज, किशोर, नरेंद्र, जगदीश पाल, सुशील कुमार, प्रेमपाल, आकाश आदि ने बताया कि वह 16 साल से कांवड़ लेकर जा रहे हैं। इस बार कछला गंगा घाट पर 17वीं बार गंगा जल लेने पहुंचे हैं। गांव से लगातार उनके साथ आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।  

छह सगे भाई-बहन गंगाजल लेकर बरेली रवाना
बरेली के बैकुंठ नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने की मंशा लेकर छह सगे भाई-बहन कछला गंगा घाट पहुंचे और जल भरकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। बच्चे 21 लीटर जल लेकर जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed