सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PV Sindhu returns with victory in Asia Team Badminton Championship India beats China 3-2

Badminton: एशिया टीम चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की जीत के साथ वापसी, भारत ने चीन को 3-2 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 14 Feb 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले साल फ्रेंच ओपन के दौरान घुटने में लगी चोट के बाद से बाहर सिंधू ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली हेन युई को 40 मिनट में 21-17 21-15 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता 28 साल की सिंधू की विश्व रैंकिंग 11 जबकि हेन युई की आठ है।

PV Sindhu returns with victory in Asia Team Badminton Championship India beats China 3-2
पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने चोट के कारण चार महीने बाद शानदार वापसी की है। बुधवार को भारत ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) की महिला स्पर्धा में चीन की मजबूत टीम को 3-2 से हराया। सिंधू ने जीत के साथ शुरुआत की। ग्रुप डब्ल्यू में सिर्फ दो टीम होने के कारण पहले मुकाबले से पूर्व ही भारत की नॉकआउट में जीत सुनिश्चित थी, लेकिन टीम ने शीर्ष वरीय चीन को हराकर शान से नॉकआउट में प्रवेश किया।
Trending Videos


पिछले साल फ्रेंच ओपन के दौरान घुटने में लगी चोट के बाद से बाहर सिंधू ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली हेन युई को 40 मिनट में 21-17 21-15 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता 28 साल की सिंधू की विश्व रैंकिंग 11 जबकि हेन युई की आठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी हारी
तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को इसके बाद ल्यु शेंग शु और टेन निंग की जोड़ी के खिलाफ 19-21 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि अस्मिता चालिहा भी दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी वैंग झी यी के खिलाफ 13-21 15-21 से हार गई जिससे तीन मैच के बाद भारत 1-2 से पिछड़ गया। त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने इसके बाद ली यी जिंग और लुओ शू मिन की जोड़ी को एक घंटे और नौ मिनट में 10-21 21-18 21-17 से हराकर भारत को बराबरी दिलाई।

अनमोल खरब ने वू लियो यू को हराया
निर्णायक मुकाबले में दुनिया की 472वें नंबर की अनमोल खरब ने दुनिया की 149वें नंबर की वू लियो यू को एक घंटे और 17 मिनट में 22-20 14-21 21-18 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। भारतीय पुरुष टीम बुधवार को ग्रुप ए लीग मैच में हांगकांग से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed