फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sheetal-Payal archery pair wins compound women's doubles silver Swati-Adil clinch bronze at Para Asian Games

पैरा एशियन गेम्स: शीतल और पायल की जोड़ी को कंपाउंड महिला युगल में रजत, स्वाति-आदिल ने दिलाया कांस्य पदक

Wed, 21 Oct 2026 05:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Oct 2026 05:27 PM IST
सार

पैरा एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का पदक जीतने का सिलसिला जारी है। शीतल देवी और पायल की जोड़ी स्वर्ण पदक से चूक गई, लेकिन रजत जीतने में सफल रही। वहीं, स्वाति चौधरी और आदिल मुहम्मद नजीर अंसारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Sheetal-Payal archery pair wins compound women's doubles silver Swati-Adil clinch bronze at Para Asian Games
शीतल देवी - फोटो : Instagram

विस्तार

शीतल देवी और पायल नाग की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने बुधवार को पैरा एशियन गेम्स में फाइनल में हारने के कारण रजत पदक हासिल किया, जबकि स्वाति चौधरी और आदिल मुहम्मद नजीर अंसारी ने मिश्रित टीम डब्ल्यू1 रिकर्व में कांस्य पदक जीता। जन्म से ही बिना हाथों वाली शीतल तथा हाथ और पांव से दिव्यांग पायल स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन की जू ज़ुएक़िंग और झाओ जिंग से 141-150 से हार गईं।
विज्ञापन
Trending Videos

चीन की खिलाड़ियों के सामने संघर्ष करते हुए दिखे भारतीय खिलाड़ी 
भारतीय खिलाड़ी शुरू से ही चीन की खिलाड़ियों के सामने संघर्ष करती हुई दिखीं। शीतल ने बेहतर खेल दिखाया और उन्होंने चार 10 अंक हासिल किए लेकिन पायल उनकी तरह प्रदर्शन नहीं कर पाई। उन्होंने अपने अंतिम तीर पर सात अंक बनाए। इससे पहले वह केवल नौ और आठ अंक ही हासिल कर पाईं थी। शीतल ने इस स्पर्धा में लगातार दूसरा रजत पदक जीता है। पिछले एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने सरिता देवी के साथ जोड़ी बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। व्यक्तिगत स्पर्धा में भी वह स्वर्ण पदक की दावेदार हैं।

जम्मू और कश्मीर के किश्तवार जिले में बसे लॉइधर गांव की रहने वाली शीतल फोकोमेलिया नामक एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति के कारण भुजाहीन पैदा हुई थीं। आठ साल की उम्र में पायल 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गईं जिससे उनके हाथ और पांवों को काटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोमन-श्याम कांस्य से चूके 
इस बीच तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी की पुरुष युगल जोड़ी कांस्य पदक से चूक गई। उन्हें चीन के ऐ शिनलियांग और झांग यिचेंग से 153-154 से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच स्वाति और आदिल की जोड़ी ने मिश्रित टीम डब्ल्यू1 रिकर्व में कांस्य पदक जीता। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी कोरिया की किम ओक गियुम और पार्क होंग जो से 2-6 से हार गई। ड्रॉ में तीन ही टीमें होने के कारण कांस्य पदक का मुकाबला नहीं खेला गया। कोरिया ने चीन को शूटआफ में 5-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed