फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Who Is Simran Sharma? Asian Para Games Double Gold Medallist Sets Games Records in 100m and 200m

कौन हैं सिमरन शर्मा?: एशियन पैरा गेम्स में अब तक जीत चुकीं दो गोल्ड; चैंपियन बनने के साथ-साथ रिकॉर्ड भी बनाया

Wed, 21 Oct 2026 04:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Oct 2026 04:02 PM IST
सार

सिमरन शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में 12.02 सेकेंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले वह 200 मीटर में भी गोल्ड जीत चुकी हैं। जन्म से दृष्टिबाधित सिमरन पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने के साथ अर्जुन अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Who Is Simran Sharma? Asian Para Games Double Gold Medallist Sets Games Records in 100m and 200m
सिमरन शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन ने बुधवार को यहां 12.02 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा जीतकर एशियाई पैरा खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। सिमरन ने मंगलवार को खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर स्पर्धा में स्पर्धा पदक जीता था।
विज्ञापन


बुधवार को सिमरन ने एक बार फिर ईरान की हजार सफरजादेह को पछाड़ा जो 12.30 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इंडोनेशिया की मेड नी पुत्री ने 12.51 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। टी12 वर्ग में उन दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जिनकी समस्या गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


26 वर्षीय सिमरन ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह अपने नए गाइड शिवम के साथ वापसी की राह पर हैं। उनके पूर्व गाइड उमर सैफी पर डोपिंग उल्लंघन के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था। सिमरन ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई पैरा खेलों में अपनी दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

Who Is Simran Sharma? Asian Para Games Double Gold Medallist Sets Games Records in 100m and 200m
सिमरन शर्मा - फोटो : Photo: X/@ParalympicIndia
पैरा एथलीट सिमरन शर्मा का जीवन परिचय
सिमरन को 2024 में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। सिमरन शर्मा का जन्म नौ नवंबर 1999 को गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी में हुआ था। सिमरन जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं और समय से पूर्व जन्म लेने के कारण उन्हें कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनके पिता मनोज शर्मा ने सिमरन को खेल से परिचय कराया और करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

सिमरन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रुक्मणि मोदी महिला इंटर कॉलेज, मोदीनगर से प्राप्त की और बाद में नई दिल्ली के साईं जेएलएन स्टेडियम में प्रशिक्षण लिया। सिमर ने बताया कि एमएमवी स्कूल में पढ़ाई के दौरान टीचर से जो सबक मिले, वह हमेशा काम में आया। 

Who Is Simran Sharma? Asian Para Games Double Gold Medallist Sets Games Records in 100m and 200m
सिमरन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सिमरन शर्मा का करियर
सिमरन ने कक्षा छह में ब्लाक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद वह लगातार खेल प्रतियोगिताओं में सामान्य बालिकाओं के साथ दौड़ी और पहले नंबर पर रहीं। अपने खेल करियर की शुरुआत पैरा-एथलेटिक्स में की और शीघ्र ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। 

सिमरन की उपबल्धि और पदक
पैरा एथलीट 2018 से सिमरन ने प्रतिभाग किया और प्रदेश के बाद प्रत्येक वर्ष नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। उन्होंने 2021 में दुबई में आयोजित चाइना ग्रां प्री और वर्ल्ड पैरा ग्रां प्री में भाग लिया। सिमरन 2021 में टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पैरा एथलीट बनीं, हालांकि उन्हें वहां पदक नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 2022 एशियाई पैरा गेम्स में 100 मीटर और 200 मीटर टी12 स्पर्धाओं में दो रजत पदक जीते। 

खेलो इंडिया 2023 में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मई 2024 में सिमरन ने कोबे, जापान में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2024 पेरिस पैरालंपिक में आई, जहां उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर टी12 फाइनल में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed