{"_id":"69846d29917f816a330dffb0","slug":"sports-update-india-qualifies-for-batc-quarterfinals-boxam-elite-lovlina-begins-her-boxing-campaign-with-win-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports Update: थाईलैंड से हारकर भी भारत BATC के क्वार्टर फाइनल में; मुक्केबाजी में लवलीना ने की जीत से शुरुआत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sports Update: थाईलैंड से हारकर भी भारत BATC के क्वार्टर फाइनल में; मुक्केबाजी में लवलीना ने की जीत से शुरुआत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने स्पेन के अलीकांटे में जारी बोक्सैम एलीट इंटरनेशनल 2026 में यूक्रेन की ओल्हा पिलिपचुक को आसानी से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की जबकि हितेश गुलिया भी अगले दौर में पहुंच गए
तन्वी शर्मा
- फोटो : DD News
विज्ञापन
विस्तार
युवा तन्वी शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद गत चैंपियन भारत को बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में ग्रुप वाय के दूसरे मैच में गुरुवार को थाईलैंड के हाथों 2-3 से पराजय झेलनी पड़ी। इस हार के बावजूद भारत ने क्वार्टर फाइनल के लिये क्वालिफाई कर लिया है। म्यांमार को पहले मैच में 5-0 से हराने के बाद भारत ग्रुप वाय में थाईलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा। दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी और 2024 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही तन्वी ने विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज बुसानन ओंगामरूनंगफान को 21-14, 17-21, 21-18 से हराया।
गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी ने इसके बाद 65वीं रैंकिंग वाली टी क्लीबायीसुन और नत्तामोन लेइसुआन की जोड़ी को 21-14, 20-22, 21-11 से हराया। रक्षिता रामराज हालांकि 2023 विश्व जूनियर चैम्पियन 19 वर्ष की पिचामोन ओमात्निपुत से 19-21, 17-21 से हार गई। दूसरे युगल मैच में तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा को एच मिजाद और नापापाकोर्न तुंगकासातान ने 19-21, 21-14, 21-15 से हराया।मालविका बंसोड को पहले एकल में पोर्नपिचा चोइकीवोंग ने 21-18, 21-14 से हराया।
बोक्सैम एलीट 2026: हितेश भी अगले दौर में
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने स्पेन के अलीकांटे में जारी बोक्सैम एलीट इंटरनेशनल 2026 में यूक्रेन की ओल्हा पिलिपचुक को आसानी से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की जबकि हितेश गुलिया भी अगले दौर में पहुंच गए जिससे भारतीय मुक्केबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। लवलीना महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में शानदार फॉर्म में थीं, उन्होंने तेज और सटीक मुक्कों के संयोजन से यूक्रेन की ओल्हा पिलिपचुक को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले में हराकर आसानी से अगले दौर में प्रवेश किया।
पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग में हितेश ने भी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कनाडा के विन्सेंट सांटाओरिएलो को 5-0 से शिकस्त दी। लवलीना के अलावा भारत की अन्य महिला मुक्केबाजों ने भी दमदार जीत दर्ज कीं। मंजू रानी (48 किलोग्राम) ने फ्रांस की ग्लोरिया डिअलेमेडा को 5-0 से हराया तो वहीं नीतू (51 किलोग्राम) ने स्पेन की लौरा काल्डेरॉन को पहले राउंड में आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोका जाना) से जीत दर्ज की।
कुसुम (51 किलोग्राम) ने स्पेन की क्लाडिया अलकानिज को 4-1 से जबकि अरूंधति चौधरी (70 किलोग्राम) ने कजाखस्तान की अजीजा इसिना को 5-0 से पराजित किया। बाद में सनामाचा चानू (75 किलोग्राम) ने कनाडा की विक्टोरिया पेने पर 4-1 से फैसले से एक और जीत हासिल की। पुरुषों के मुकाबलों में पवन बर्तवाल (55 किलोग्राम) ने थाईलैंड के थनारात सएनगफेट के दूसरे राउंड में रिटायर होने से अगले दौर में प्रवेश किया।
जादुमणि सिंह (55 किलोग्राम) ने यूक्रेन के सियोवुश मुखामदिएव पर 4-0 से, दीपक (70 किलोग्राम) ने स्पेन के डेविड इडेनेल रोसालेन पर 5-0 से और अंकुश (80 किलोग्राम) ने कजाखस्तान के येरासिल जाकपेकोव पर 3-2 से जीत दर्ज की। हर्ष चौधरी (90 किलोग्राम) ने कनाडा के ब्रायन कोलवैल पर 5-0 की जीत से दिन का समापन किया।
Trending Videos