सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Update: Samrat Rana shines at Asian Shooting Championship, wins bronze medal; Hitesh and Preeti boxing

Sports Update: एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में सम्राट का जलवा, जीता कांस्य; मुक्केबाजी में हितेश-प्रीति का जलवा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Feb 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

हितेश गुलिया (70 किग्रा) और प्रीति (54 किग्रा) की शानदार जीत की बदौलत भारत ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 मुक्केबाजी टूर्नामेंट में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की। स्पेन के लानुसिया में हो रहे इस टूर्नामेंट में 21 देशों के 214 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।
 

Sports Update: Samrat Rana shines at Asian Shooting Championship, wins bronze medal; Hitesh and Preeti boxing
सम्राट राणा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

विश्व चैंपियन सम्राट राणा एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और उन्हें बुधवार को प्रतियोगिता के पहले दिन कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
Trending Videos


पिछले साल काहिरा में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सम्राट ने क्वालीफाइंग राउंड में 581 का स्कोर बनाकर दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई और लग रहा था कि वह अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने में सफल रहेंगे, लेकिन फाइनल में यह 21 वर्षीय खिलाड़ी 221.5 का स्कोर बनाकर चीन के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी हू काई (243.0) और कजाकिस्तान के वैलेरी रखिमज़ान (241.0) से पीछे तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ निशानेबाजों के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी श्रवण कुमार चौथे स्थान पर रहे। भारत ने इस स्पर्धा में टीम रजत पदक जीता। भारत की तरफ से सम्राट (581), श्रवण (578) और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता वरुण तोमर (573) ने कुल 1732 अंक बनाए। उज्बेकिस्तान के भी 1732 अंक थे लेकिन उसने मेजबान भारत के 52 के मुकाबले 58 ‘इनर 10’ का स्कोर बनाया था और इसलिए उसे स्वर्ण पदक मिला। कजाकिस्तान 1731 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने इस प्रतियोगिता में 118 निशानेबाजों का सबसे बड़ा दल उतारा है। कजाकिस्तान के 35 निशानेबाज इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।

हितेश और प्रीति की अगुवाई में भारतीय मुक्केबाजों की शानदार शुरुआत
हितेश गुलिया (70 किग्रा) और प्रीति (54 किग्रा) की शानदार जीत की बदौलत भारत ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 मुक्केबाजी टूर्नामेंट में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की। स्पेन के लानुसिया में हो रहे इस टूर्नामेंट में 21 देशों के 214 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

हितेश ने 70 किग्रा भार वर्ग के एलीट पुरुष वर्ग में अपना दबदबा कायम रखते हुए नीदरलैंड के फिन बोस को 5-0 के अंतर से हराया। इससे पहले प्रीति ने महिलाओं के एलीट 54 किग्रा में कजाकिस्तान की अलियास्कर सिम्बैट पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की थी।

भारत की अन्य महिला खिलाड़ियों में प्राची (57 किग्रा), प्रिया (60 किग्रा) और काजल (65 किग्रा) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। प्राची और प्रिया ने क्रमशः स्पेन की वनेसा मोरेल रामिरेज़ और कनाडा की एलेशिया मानसुएटो पर 5-0 की एक समान जीत दर्ज की, जबकि काजल ने कजाकिस्तान के असीम तनातार को 4-1 से हराया।

पुरुषों के वर्ग में भारत के सचिन (60 किग्रा) ने स्पेन के ब्रैंडन एलेजांद्रो को 5-0 से जबकि मोहम्मद हुसामुद्दीन (60 किग्रा) ने डेनमार्क के मटियास मेहमत बुयुक्देमिर को 4-1 से हराया। अभिनाश जमवाल (65 किग्रा) ने डेनमार्क के क़ालिद उस्मान पर 5-0 की शानदार जीत के साथ प्रभावित किया। दीपक (70 किग्रा) ने बेल्जियम के हॉर्नेल आयतेवी को 4-1 से हराया। आकाश (75 किग्रा) और अंकुश (80 किग्रा) ने भी 4-1 से जीत हासिल करके अगले दौर में प्रवेश किया, लेकिन आदित्य प्रताप यादव (65 किग्रा) इंग्लैंड के जो टर्नर से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed