सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband burnt alive in Maharajganj, two years ago also he was attacked with a knife

कमरे में चिल्लाता रहा..किसी ने न सुनी: पेट्रोल छिड़ककर पति को जिंदा जलाया, 2 साल पहले भी किया था चाकू से हमला

अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी दोनों शराब पीते थे। सोमवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पति रामपत कमरे में रखी खाट पर सो गया। इसके बाद पत्नी सुमित्रा ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। वह बचने के लिए कमरे में चिल्लाता रहा लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। जब बचने की उम्मीद टूट गई तो वह कमरे के कोने में जाकर बैठ गया। बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई।

Husband burnt alive in Maharajganj, two years ago also he was attacked with a knife
कमरे में ही जलकर राख हो गया पति. मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार की देर शाम विवाद के बाद सो रहे पति रामपत पर पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे पति की मौत हो गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगों में अपरातफरी मच गई।

Trending Videos


गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस के आने की सूचना पर पत्नी भागने लगी तो गांव के बाहर से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में चौकीदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार की तहरीर के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा निवासी सुमित्रा (60) परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए 40 वर्ष पहले मुंबई चली गई थी। वहां उसकी मुलाकात रामपत (62) से हुई। जहां दोनों ने शादी कर ली।

करीब 10 वर्ष मुंबई में रहने के बाद सुमित्रा अपने पति रामपत और एक बेटी के साथ घर आ गई। यहां ग्राम सभा की आबादी की जमीन पर ग्राम प्रधान ने उसका सरकारी आवास बनवा दिया। इसी में पति-पत्नी साथ साथ रहने लगे। कुछ दिन बाद पुनः पूरे परिवार के साथ मुंबई चली गई।

करीब सात साल पहले वापस आई तो बेटी साथ में नहीं थी। यहां दोनों गांव तथा अगल-बगल के गांवों में भीख मांगकर जीवन यापन करने लगे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों शराब पीते थे। सोमवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पति रामपत कमरे में रखी खाट पर सो गया। 

इसके बाद पत्नी सुमित्रा ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। वह बचने के लिए कमरे में चिल्लाता रहा लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। जब बचने की उम्मीद टूट गई तो वह कमरे के कोने में जाकर बैठ गया। बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। आग लगने से खाट और बिस्तर जलकर राख हो गया।

सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उसके घर पर काफी भीड़ जुट गई। उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि कोने में रामपत का शव पड़ा है। गांव के चौकीदार हबीब ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

थोड़ी ही देर में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। मौके पर माचिस और एक बाल्टी बरामद हुई जिसमें से पेट्रोल की गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि चौकीदार की शिकायती पत्र पर आरोपी पत्नी सुमित्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed